न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कबूतरबाज जो विदेश भेजने के नाम पर देता था झांसा, ठगे 25 लाख रुपए

एक कबूतरबाज विदेश भेजने के नाम पर झांसा देता था और ठगी करता था। उसने विदेश भेजने के नाम पर करीब 35 युवकाें से 25 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 2:12:31

राजस्थान : कबूतरबाज जो विदेश भेजने के नाम पर देता था झांसा, ठगे 25 लाख रुपए

देखा जाता हैं कि लोग अपने फायदे के लिए लोहों को ठगते हैं और इसके लिए कई तरीके आजमाते हैं। ऐसे ही एक कबूतरबाज विदेश भेजने के नाम पर झांसा देता था और ठगी करता था। उसने विदेश भेजने के नाम पर करीब 35 युवकाें से 25 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार युवकाें ने काेतवाली थाने में राधाकिशनपुरा के नरेश कुमार के खिलाफ रिपाेर्ट दी है। पीड़ित सीकर निवासी जाकिर चाैहान, निसार भिस्ती, विष्णु सैन, मनाेज कुमार, अफजल, आरीफ अली, मुबारिक अली, जाकिर ने बताया कि नरेश ने नगर परिषद के सामने ऑफिस कर रखा है। उसने इन्हें दुबई में नौकरी लगाने का झांसा दिया और बदले में 70 हजार रुपए मांगे। पीड़ितों ने नरेश काे पासपोर्ट दे दिए। उसने पीड़ित युवकों का डाॅक्टर हाउस की गली में मेडिकल करवाया।

वीजा व टिकट मंगवाकर भेजने काे कहा। सभी ने उसे 70-70 हजार रुपए दे दिए। आरोपी ने पीड़ितों को दाे नवंबर काे जयपुर एयरपोर्ट पर मिलने पर काेराेना जांच, इंश्योरेंस पेपर, डमी टिकट व दुबई का वीजा लेकर लेकर आने की बात कही। ये लाेग तय समय पर जयपुर एयरपाेर्ट पहुंच गए। काफी इंतजार करने के बाद भी नरेश नहीं आया। फोन भी स्विच ऑफ मिला। पीड़ित सीकर लौट आए और उसके ऑफिस गए। ऑफिस भी बंद था। युवकों ने कोतवाली में मुकदमा कराया।

पीड़ितों ने ब्याज पर रुपए लेकर नरेश को दिए थे

पीड़िताें ने बताया कि नरेश के घर गए ताे उसकी पत्नी ने बताया कि नरेश ने उससे एक नवंबर काे अंतिम बार बात की थी। उसके बाद से माेबाइल बंद आ रहा है। नरेश उसकाे फतेहपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सब्जी का ठेला लगाने वाले पीड़ित आरीफ व चेता पत्थर का काम करने वाले मनाेज ने बताया कि नरेश ने जाे वीजा दिए, वो फर्जी निकले। इन्हाेंने ब्याज पर उधार लेकर नरेश काे रकम चुकाई थी।

सीकर, झुंझुनूं व चूरू के युवक ठगी के शिकार हुए

काेतवाली थाने के एसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि आराेपी नरेश ने गरीब बेराेजगाराें से विदेश में नौकरी के नाम पर लाखाें रुपए ठगे हैं। जिनके बयान दर्ज कर आराेपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ठगी का शिकार हाेने वाले करीब 35 युवक हैं। जिनसे 70-70 हजार रुपए वसूले गए हैं। इनमें सीकर, झुंझुनूं, चूरू तीनाें जिलाें के पीड़ित शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत