न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा से मुझे उर्जा मिलती है, यहां की जनता के दर्शन करना मेरा सौभाग्य : PM मोदी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने चरखी दादरी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हरियाणा में चुनावी रैलियों के लिए नहीं आता हूं और न मैं यहां बीजेपी के लिए प्रचार करता हूं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Oct 2019 1:58:55

हरियाणा से मुझे उर्जा मिलती है, यहां की जनता के दर्शन करना मेरा सौभाग्य : PM मोदी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने चरखी दादरी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हरियाणा में चुनावी रैलियों के लिए नहीं आता हूं और न मैं यहां बीजेपी के लिए प्रचार करता हूं। न ही वोट मांगता हूं। हरियाणा मुझे खींचकर ले आता है। हरियाणा में प्रचार करने की मेरे आने की जरूरत नहीं थी। हरियाणा से उर्जा मिलती है और यहां की जनता के दर्शन करना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि जनता ने राष्ट्रहित और विकास को ध्यान में रखकर बांटने वाली राजनीति को समाप्त किया। हमने पांच वर्षों में विकास की बुनियाद रखी। नये भारत का निर्माण तेजी से शुरू और नये भारत का असर गांवों में दिख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, 'हवा का रुख साफ है, हरियाणा में नया इतिहास बनने जा रहा है।' पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी संगठन का कार्य किया तो अधिकांश कार्यकर्ताओं के घर पहुंचा। अनेक बार लोगों के बीच काम करने का मौका मिला। हमने नई चुनौतियों को स्वीकार किया, कंधे से कंधे मिलाकर हरियाणा के लोगों के साथ काम किया। यहां पार्टी के पुराने साथियों का मार्ग दर्शन मिलता रहा। दादरी के सपूत रमेश जोश के साथ काम करने का अवसर लंबे समय तक मिला।

साथ ही पीएम मोदी ने एक बार फिर धारा 370 के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप मुझे चाहे जो भी कह लें, बैंकॉक-थाईलैंड से गालियां भी इंपोर्ट करनी हैं तो कर लीजिए, लेकिन राष्ट्रहित में लिए गए फैसलों को विरोध मत कीजिए और हिंदुस्तान की पीठ में छुरा मत घोंपिए।

पीएम मोदी ने कहा, चरखी दादरी पहले जिला नहीं था, हमने इसे जिला बनाया। नेशनल हाईवे से इस क्षेत्र को जोड़ा। दिल्ली में मोदी तो हरियाणा में मनोहर ने कर दिखाया। हरियाणा में दूसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में हैं। लोगों के आशीर्वाद से फिर सरकार बनाएगी। हरियाणा की जनता ने बीजेपी के कार्य पर मुहर लगाई। पीएम मोदी ने आगे हरियाणा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं आप लोगों से आशीर्वाद लेने और नमन करने आता हूं। मुझे यहां से एक ऊर्जा मिलती है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में जिस ढंग से जनता ने आशीर्वाद दिया उसके लिए हर मतदाता को प्रणाम करता हूं। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे गांव देश में हो रहे सामाजिक परिवर्तन को गति दे रहे हैं। हमारे गांव ही अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखते हुए समाज को नई सोच और नए रास्ते पर ले जा रहे हैं। देश के गांवों ने ही खुले में शौच से मुक्ति का संकल्प सिद्ध किया।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत