न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में विपक्ष का जमावड़ा, एक स्वर में कहा- साथ आइए, लोकतंत्र खतरे में है

इस दौरान तीनों बड़े नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है और सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Nov 2018 4:11:16

दिल्ली में विपक्ष का जमावड़ा, एक स्वर में कहा- साथ आइए, लोकतंत्र खतरे में है

गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉ फारुक अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद तेलुगूदेशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, भविष्य का कार्यक्रम मिल-बैठकर तय किया जाएगा। इस दौरान तीनों बड़े नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है और सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार: CBI और RBI जैसे संस्थानों पर हमला किया जा रहा है, हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हमलोग यहां अन्य पार्टियों के स्वागत के लिए हैं कि वे हमारे साथ आएं। आइये और इस सरकार के खिलाफ एकजुट होइये। सीबीआई, ईडी और रिजर्व बैंक में क्या हो रहा है, यह हर कोई देख रहा है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारुक अब्दुल्ला:
आज लोकतंत्र खतरे में है। हमने समान विचार वाली पार्टियों के बीच एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम की आवश्यकता पर चर्चा की है। सिर्फ लोग ही नहीं, बल्कि इस देश के संस्थआन भी परेशानी को देख रहे हैं। हम सबको इस पर काम करना चाहिए। हमें लोकतंत्र को बचाना है। यह हमारा कर्तव्य है और इसीलिए हमलोग यहां साथ आए हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू: शरद पवार और फारुक अब्दुल्ला ने मुझे एंटी बीजेपी पार्टियों से मिलने और बात करने के लिए कहा। ताकि लोकतंत्र को बचाने के लिए काम किया जा सके। सीनियर नेता होने के कारण देश को ऐसे हालात में देखकर हमें सच में काफी बुरा लगता है।

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू बीते कुछ समय से गैर बीजेपी दलों को एकजुट कर महागठबंधन की कवायद में जुटे हैं। माना जा रहा है कि तेलंगाना में कांग्रेस और टीडीपी गठबंधन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस का दक्षिण में दूसरा बड़ा गठबंधन होगा। क्योंकि इससे पहले कर्नाटक जेडीएस के साथ कांग्रेस का गठबंधन है।

वहीं, टीडीपी सांसद मिम्मला किष्टप्पा ने राहुल गांधी और चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात पर कहा कि चंद्रबाबू नायडू एंटी मोदी पॉलिटिकल ताकतों को अगले लोकसभा चुनाव से पहले ही एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। यही राहुल और पवार के साथ मीटिंग का मेन एजेडा है। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस और टीडीपी एक साथ चुनाव लड़ने के लिए सीट शेयरिंग पर बात कर रहे हैं। ये बातचीत स्टेट लेवल के नेताओं के बीच चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत