न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : फेसबुक से ऑपरेट कर दी जा रही हत्या की सुपारी, विक्रम शर्मा हत्याकांड में हुआ खुलासा

हरियाणा के शार्प शूटर संदीप खटाेड़ को गिरफ्तार किया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। संदीप खटाेड़ ने पुलिस काे चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 2:55:43

अजमेर : फेसबुक से ऑपरेट कर दी जा रही हत्या की सुपारी, विक्रम शर्मा हत्याकांड में हुआ खुलासा

22 जुलाई काे विक्रम शर्मा की गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके चलते हरियाणा के शार्प शूटर संदीप खटाेड़ को गिरफ्तार किया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। संदीप खटाेड़ ने पुलिस काे चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि कुख्यात बदमाश वरुण चाैधरी से फेसबुक पर संपर्क हुआ था। वरुण ने 20 लाख रुपए में विक्रम शर्मा की हत्या की सुपारी की सौदेबाजी कर कहा था कि, किसी भी हाल में विक्रम बचना नहीं चाहिए।

हरियाणा सिरसा निवासी संदीप ने शार्प शूटर विशाल के साथ वारदात से दस दिन पहले अजमेर आकर रैकी करना शुरू कर दिया था। पूर्व में माेहित साेनी औैर चंद्रेश उर्फ चिंटू पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। दाेनाें जेल में हैं। माेहित औैर आकाश साेनी ने हरियाणा के इन शार्पशूटर्स के लिए रहने औैर खाने की व्यवस्था की थी। हत्याकांड में वरुण सहित आकाश साेनी, राहुल भाट, विशाल औैर रवि मेहरा फिलहाल फरार हैं।

हथियार बरामदगी के प्रयास जारी

पुलिस हत्या की वारदात में प्रयुक्त हथियाराें की बरामदगी के प्रयास कर रही है। वारदात में कितने औैर काैन-काैन से हथियाराें का इस्तेमाल हुआ, हथियार कहां से औैर किसके माध्यम से खरीदे गए। इस बारे में आराेपी संदीप से पूछताछ की जा रही है।

हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र चाैधरी की हत्या के बाद से इसके भांजे वरुण चाैधरी औैर विक्रम शर्मा में आपसी
रंजिश चल रही थी। इस बीच वरुण चाैधरी गैंग ने बदला लेने के लिए मृदंग सिनेमा राेड पर हनुमान मंदिर जा रहे रामकेश मीणा की सरेआम गाेली मारकर हत्या कर दी थी। एक के बाद एक गैंगवार में इन तीन हत्याओं के बाद शहर में दहशत का माहाैल था।

अब तक 3 बार दबिश दे चुकी थी पुलिस, हर बार गच्चा दे जाता था संदीप

सीओ नाॅर्थ डाॅ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि संदीप खटाेड़ आपराधिक प्रवृति का है। हरियाणा पुलिस से उसका क्राइम रिकार्ड मंगवाया जा रहा है। विशाल सहित अन्य फरार आराेपियाें की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। संदीप औैर विशाल की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें तीन बार दबिश दे चुकी हैं, लेकिन आराेपी हाथ नहीं लगे। इस बार पुख्ता सूचना थी कि संदीप हनुमानगढ़ भांकरावाली में छिपा हुआ है।
सूचना पर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशन में थानाप्रभारी डाॅ. रविश कुमार के नेतृत्व में एसआई कंवरपाल सिंह, हेड कांस्टेबल भगवान सिंह, किशाेर कुमार औैर कांस्टेबल रामप्रकाश की टीम गठित कर हनुमानगढ़ भेजा गया, शनिवार रात काे पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?