न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : पुलिस ने किया 3 बदमाशों को गिरफ्तार, कर चुके हैं 13 एटीएम उखाड़ने की वारदात

बदमाश राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में 13 एटीएम उखाड़ने की वारदात कर चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 4:06:34

अलवर : पुलिस ने किया 3 बदमाशों को गिरफ्तार, कर चुके हैं 13 एटीएम उखाड़ने की वारदात

अरावली विहार थाना पुलिस ने शनिवार को एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे देशी कट्टा, कारतूस व एक मोटरसाइकिल जब्त की है। ये बदमाश राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में 13 एटीएम उखाड़ने की वारदात कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शनिवार को डीएसटी के हैड कांस्टेबल उमरदीन को सूचना मिली कि एटीएम उखाड़ने वाली गैंग के 3 बदमाश अलवर शहर में आए हुए हैं। इनके पास हथियार भी हैं। ये बदमाश कटीघाटी स्थित एटीएम बूथ के पास खड़े है।

इस सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने कार्रवाई कर हरियाणा के नूंह मेवात जिले के नगीना थाना क्षेत्र के भादस निवासी जाबिर उर्फ मुल्ला उर्फ जमील मेव, रामगढ़ के अलावड़ा निवासी सुन्दर उर्फ कोयल और झिरका फिरोजपुर के अगैना निवासी कंवरपाल सैनी को गिरफ्तार किया।

तलाशी में इनके पास एक देशी कट्टा व दो कारतूस मिले। गिरफ्तार बदमाश जाबिर एटीएम उखाड़ने का अभ्यस्त अपराधी है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में एटीएम उखाड़ने के मामले में आगरा के एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।

रुड़की में हाईवे पर 20 लाख रुपए से भरी एटीएम उखाड़ी। मथुरा से 5-6 किमी दूर स्कूल के पास से 19 लाख रुपए से भरी एटीएम उखाड़ी। जयपुर के कानोता में 2019 में हाईवे पर एसबीआई का 19 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़ा। चंदवाजी जयपुर में 23 लाख रु. से भरा एटीएम उखाड़ा और बड़े ट्रेलर ईको वैन में रखकर ले गए।

पटौदी चैक के पास 3.75 लाख रुपए से भरी एटीएम उखाड़ी। नजफगढ़ दिल्ली में 15 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़ा। भरतपुर से बयाना के बीच एटीएम उखाड़ा लेकिन जाग हाेने पर छोड़ भागे। फतेहपुर सीकरी आगरा रोड पर 6 माह पूर्व बोलेरो गाड़ी से एटीएम उखाड़ ले गए, जिसमें 9 लाख रु. थे। पिछले साल द्वारका दिल्ली में 50 हजार रु. से भरा एटीएम उखाड़ा। गुड़गांव में सेक्टर 10 के पास 50 हजार रुपए से भरा एटीएम उखाड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर