न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : चोरी करने वाला हाईटेक गैंग, फ्लाइट से आते और सिर्फ एसी वाले घरों को बनाते निशाना

श्याम नगर थाना पुलिस ने एक हाईटेक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैं जो चोरी करने के लिए फ्लाइट से सफ़र करते थे और सिर्फ ऐसे घरों को निशाना बनाते थे जहां एसी लगे हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Mar 2021 4:18:12

जयपुर : चोरी करने वाला हाईटेक गैंग, फ्लाइट से आते और सिर्फ एसी वाले घरों को बनाते निशाना

शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें श्याम नगर थाना पुलिस ने एक हाईटेक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैं जो चोरी करने के लिए फ्लाइट से सफ़र करते थे और सिर्फ ऐसे घरों को निशाना बनाते थे जहां एसी लगे हो। आरोपी सतपाल सिंह जहां जाता है, वहीं चोरी कर आता है। चोरी करके माल कार के गेट में छुपाता है, ताकि पुलिस ना पकड़ सके। गैंग राजस्थान, एमपी, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में 250 से ज्यादा चोरियां कर चुकी है। इसी गिरोह मे कोल्हापुर में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्‌टी के रिश्तेदार के घर चोरी की थी। आरोपी परिवार के साथ तिरुपति यात्रा पर गया था। वहां भी मौका पाकर दो फ्लैटों में लॉक तोड़कर चोरी कर आया। 10-15 मिनट में चोरी करके निकल जाते हैं।

आरोपियों में एक महिला और तीन पुरुष हैं। ये सभी भाई बहन हैं। आरोपियों ने 10 राज्यों में 250 से अधिक चोरी करना कबूल किया है। इनके खिलाफ सिर्फ श्याम नगर थाने में ही 10 मामले दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य पिलानी झुंझुनूं निवासी सतपाल सिंह चौहान उर्फ फौजी को एयरपोर्ट से पकड़ा गया। दूसरे आरोपियों की पहचान आकाश, सूर्यकांत शर्मा और कंचन के रूप में हुई है। ये सभी पिलानी और हाल सौम्या रेजीडेंसी रघुनंदन विहार रामनगरिया के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने श्याम नगर में पार्क व्यू अपार्टमेंट में एक फ्लैट में चोरी की थी। यहां से सोने, चांदी, हीरे के गहने और नकदी चुरा ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें मुख्य आरोपी सतपाल सिंह चौहान की पहचान हुई। आरोपी फर्जी सिम यूज करके फेंक देते थे। गाड़ियों पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रखते थे। वारदात के दौरान महिला मित्र को साथ रखते थे, जो चोरी के सामान बेचने में मदद करती थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। एसीपी भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने 25 लाख के सोने के गहने, सहित चांदी के सिक्के, मोबाइल, घड़ियां व अन्य सामान बरामद किए हैं। 12 यूएस डॉलर भी मिले हैं। अन्य सामान के बारे में पूछताछ चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती