Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझनू : किराए पर ली टैक्सी और दिया लूट को अंजाम, ड्राइवर के हाथ-पैर बांध डिक्की में डाला

दिल्ली एयरपोर्ट से सीकर के लिए किराए पर लाई गई टैक्सी के चालक को बंधक बनाकर कार लूट ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 10:57:17

झुंझनू : किराए पर ली टैक्सी और दिया लूट को अंजाम, ड्राइवर के हाथ-पैर बांध डिक्की में डाला

दिल्ली एयरपोर्ट से सीकर के लिए किराए पर लाई गई टैक्सी के चालक को बंधक बनाकर कार लूट ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सतपालसिंह, एसएचओ रामस्वरूप बराला पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने नाकेबंदी भी कराई मगर आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित टैक्सी चालक ने थाने में 3 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चालक भैंरुपुरा (बलारां) सीकर के रंगलाल जाट ने रिपोर्ट में बताया वह 4 साल से दिल्ली में अपनी टैक्सी चलाता है। दो फरवरी को एक सवारी एयरपोर्ट उसके पास आई टर्मिनल 2 और उसकी स्विफ्ट डिजायर कार को सीकर के लिए बुक किया।
उसने अपना नाम अनिल कुमार निवासी बैंगलुरु बताया। करीब 3 बजे वह कार से अनिल को साथ लेकर सीकर के लिए रवाना हो गया। नारनौल से आगे फायरिंग रेंज के निकट अनिल के दो जानकार और मिले जिन्हें गाड़ी में अपने साथ बैठा लिया।

ड्राइवर के हाथ-पैर बांधकर डिक्की में डाल दिया

ढिगाल टोल बूथ से करीब 2 किलोमीटर चलने के बाद पीछे बैठे एक युवक ने गाड़ी चला रहे रंगलाल के गले में तौलिया डाल दिया और गाड़ी रोकने के लिए कहा। आरोपी ने चाकू व अन्य हथियारों से उसे डराया व हाथ पैर बांधकर गाड़ी की डिक्की में डाल दिया। करीब 10-15 किमी चलने के बाद उसे मंडावा मार्ग पर चूड़ी अजीतगढ़ आईटीआई के निकट गाड़ी से उतारकर पेड़ से बांधकर तीनों आरोपी गाड़ी ले गए। गाड़ी में उसका मोबाइल व छह हजार रुपए भी थे। पीड़ित रंगलाल ने बताया कि जैसे-तैसे उसने हाथ-पैर खोले व आस-पड़ोस के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकेबंदी कराई तथा डॉग स्क्वायड, एमओबी, एफएसएल को भी मौके पर बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका