न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़े लोगों के साथ सोए बिना रिपोर्टर नहीं बन सकती महिला पत्रकार: बीजेपी नेता

तमिलनाडु में बीजेपी नेता ने फेसबुक पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिस पर महाभारत मच सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Apr 2018 7:36:04

बड़े लोगों के साथ सोए बिना रिपोर्टर नहीं बन सकती महिला पत्रकार: बीजेपी नेता

तमिलनाडु में बीजेपी नेता ने फेसबुक पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिस पर महाभारत मच सकती है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया कि कोई भी महिला पत्रकार बड़े लोगों के साथ सोए बिना रिपोर्टर नहीं बन सकती है। भाजपा नेता ने लिखा कि राज्यपाल को उस महिला को छूने के बाद 'अपने हाथ फिनाइल से धोने चाहिए थे...' मामला भड़कता देख एस. वीई. शेखर वेंकटरमण ने इस पोस्ट को अपने फेसबुक पेज से डिलीट कर दिया, लेकिन उन्होंने सभी महिला पत्रकारों को अपमान करने वाली अपनी पोस्ट के लिए काफी देर बाद माफी मांगी।

इतना ही नहीं, एस. वीई. शेखर वेंकटरमण की पोस्ट में यहां तक कहा गया था, 'हालिया शिकायतों से जाहिर है, वे (पत्रकार) रिपोर्टर और एंकर तब तक नहीं बन सकती हैं, जब तक वे बड़े लोगों के साथ सो न लें... अनपढ़ बेवकूफ भद्दे लोग... तमिलनाडु मीडिया में मोटे तौर पर यही हैं... यह महिला भी अपवाद नहीं है..." अब डिलीट की जा चुकी पोस्ट में कहा गया था कि महिला पत्रकार का उद्देश्य 'राज्यपाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करना था...'

इस मामले पर बवाल होने के बाद शेखर वेंकटरमन ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी है।

शेखर ने फेसबुक पोस्ट की शुरुआत में इसका क्रेडिट ‘थिरूमलाई एस’ नाम के शख्स को दिया है। शेखर ने द इंडियन एक्सप्रेस से बताया कि थिरूमलाई अमेरिका में एक ‘धुर बीजेपी समर्थक’ है। उन्होंने बताया कि अमेरिका जाने के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं। शेखर ने आगे कहा कि शेयर करने से पहले मैंने पोस्ट पूरी तरह से नहीं पढ़ी। मैं कभी किसी को गाली नहीं दूंगा। मैं उस पोस्ट को डिलीट करना चाहता था, लेकिन फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया है। मैं अगले 24 घंटे तक फेसबुक अकाउंट नहीं खोल सकता।

इस पोस्ट के बाद चेन्नई के पत्रकारों ने शेखर वेंकटरमन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं ये पत्रकार शुक्रवार को बीजेपी राज्य मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

बता दें कि इससे पहले बता दें कि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा एक महिला पत्रकार के गाल छूने पर बड़ा विवाद हो गया था। इसके बाद राज्यपाल ने महिला पत्रकार को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी थी। राज्यपाल ने लिखा कि महिला पत्रकार उनकी पोती के समान है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह भी पत्रकारिता के पेशे से 40 सालों तक जुड़े रहे। वेंकटरमन ने इसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया फेसबुक के माध्यम से दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत