न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 साल पहले भी हुआ था ऐसा ही विमान हादसा, एयर इंडिया का ही था प्लेन, दुबई से ही आ रहा थी फ्लाइट

आज से करीब 10 साल पहले मंगलुरु में एयर इंडिया एक्सप्रेस के ही एक विमान के साथ हुए हादसे की यादें ताजा कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 10:28:43

10 साल पहले भी हुआ था ऐसा ही विमान हादसा,  एयर इंडिया का ही था प्लेन, दुबई से ही आ रहा थी फ्लाइट

केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल गया। रनवे पर विमान के फिसलने के बाद विमान क्रैश हो गया और दो हिस्सों में टूट गया। विमान दुबई से आ रहा था, जिसमें 189 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक हादसे में एक पाटलट और तीन यात्रियों की मौत हो गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-1344 दुबई से केरल आ रही थी। विमान दो टुकड़ों में बंटा नजर आ रहा है। इस बीच, पीएम मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से बात की। उन्होंने केंद्र की ओर से केरल को हर संभव मदद देने का कहा है। हादसे में कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। इस हादसे ने आज से करीब 10 साल पहले मंगलुरु में एयर इंडिया एक्सप्रेस के ही एक विमान के साथ हुए हादसे की यादें ताजा कर दी है।

10 साल पहले भी दुबई से ही आ रहा था प्लेन

संयोग से करीब 10 साल पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस का ही एक यात्री विमान मंगलोर में इसी तरह हादसे का शिकार हुआ था। यह भी संयोग है कि वह विमान भी दुबई से ही आ रहा था। 22 मई 2010 को एयर इंडिया की दुबई से मंगलोर आ रही फ्लाइट संख्या 812 लैंडिंग के वक्त रनवे को पार करते हुए पहाड़ी में जा गिरी थी। उस हादसे में158 लोगों की मौत हो गई। उस विमान में 160 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य थे। सभी चालक दल सदस्यों और 152 यात्रियों की हादसे में जान चली गई। सिर्फ 8 यात्री ही बच सके थे।

राहत की बात यह है कि मंगलोर हादसे में प्लेन में आग लग गई थी, लेकिन कालीकट में हुए हादसे में प्लेन में आग नहीं लगी। शुक्रवार को हुए हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर