न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैफे कॉफी डे (CCD) के मालिक वीजी सिद्धार्थ लापता

सिद्धार्थ बेंगलुरु के मंगलौर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। परिवार के मुताबिक, वह सोमवार शाम को घर से निकले थे, तब से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 July 2019 08:41:40

कैफे कॉफी डे (CCD) के मालिक वीजी सिद्धार्थ लापता

एशिया के सबसे बड़ी कॉफी एस्टेट कैफे कॉफी डे (CCD) के संस्थापक और पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ को लेकर बड़ी खबर है। सिद्धार्थ बेंगलुरु के मंगलौर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। परिवार के मुताबिक, वह सोमवार शाम को घर से निकले थे, तब से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

मिली खबरों के अनुसार सिद्धार्थ बिजनेस के सिलसिले में इनोवा कार से सोमवार को चिकमंगलुरू गए थे। उसके बाद वह केरल जा रहे थे। लेकिन मंगलुरू के एक निकट एक नेशनल हाईवे पर उन्‍होंने ड्राइवर से कार रोकने को कहा और गाड़ी से उतर गए।

कार ड्राइवर ने परिवार के सदस्‍यों को बताया कि नेशनल हाईवे पर जेपीना मोगारू नामक जगह पर उन्‍होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा। उस वक्‍त वह कथित रूप से किसी से फोन पर बात कर रहे थे। उनके गाड़ी से उतरने के बाद ड्राइवर ने उनका इंतजार किया लेकिन जब वह आधे घंटे तक नहीं लौटे तो ड्राइवर ने फोन किया लेकिन सिद्धार्थ का फोन स्विच ऑफ बताने लगा। उसने तत्‍काल सिद्धार्थ के परिवार को सूचित किया। गौरतलब है कि सिद्धार्थ जिस जेपीना मोगारू जगह पर उतरे वह नेत्रावती नदी के किनारे है। उनको ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। लापता सिद्धार्थ की तलाश के लिए दक्षिण कन्नड़ पुलिस लग गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और बीएल शंकर भी एसएम कृष्णा के घर पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
चांदी 3000 रुपये सस्ती, सोना गिरकर ₹1.51 लाख पर, दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स देखें
चांदी 3000 रुपये सस्ती, सोना गिरकर ₹1.51 लाख पर, दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स देखें
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत