न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में CCD, आखिरी कॉल में सिद्धार्थ ने कहा- कंपनी का ख्याल रखना

एशिया के सबसे बड़ी कॉफी एस्टेट कैफे कॉफी डे (CCD) के मालिक वीजी सिद्धार्थ मंगलवार सुबह अचानक लापता हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jul 2019 10:24:38

7000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में CCD, आखिरी कॉल में सिद्धार्थ ने कहा- कंपनी का ख्याल रखना

एशिया के सबसे बड़ी कॉफी एस्टेट कैफे कॉफी डे (CCD) के मालिक वीजी सिद्धार्थ मंगलवार सुबह अचानक लापता हो गए। वह सोमवार को मंगलुरू आए थे, जिसके बाद शाम 6:30 बजे गाड़ी से उतरने के बाद लापता हुए और अभी तक नहीं मिले। परिवार के मुताबिक, वह सोमवार शाम को घर से निकले थे, तब से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा है। दक्षिण कन्नड़ पुलिस लापता सिद्धार्थ की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और बीएल शंकर पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के बेंगलुरू स्थित आवास पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि CCD पर 7000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था।

सूत्रों की मानें तो वीजी सिद्धार्थ ने आखिरी बार अपनी कंपनी के CFO से 56 सेकेंड के लिए बात की थी। जिसमें उन्होंने अपने CFO को कंपनी का ख्याल रखने के लिए कहा था। जिस वक्त वह अपने CFO से फोन पर बात कर रहे थे, तो काफी निराश थे। CFO से बात करने के बाद उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था।

cafe coffee day,vg siddhartha,vg siddhartha missing,cafe coffee day news in hindi,news,news in hindi

पुलिस अभी भी उनकी तलाश में जुटी है, डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। जिस पुल से वह गायब हुए हैं, उसके करीब 600 मीटर दूरी पर ही समुद्र है और सोमवार रात को हाईटाइड भी आया था।

जब से वीजी सिद्धार्थ के लापता होने के बात सामने आई है, तभी से एसएम कृष्णा समेत पूरा परिवार परेशान है। लापता सिद्धार्थ की तलाश के लिए दक्षिण कन्नड़ पुलिस लग गई है। सिद्धार्थ जिस जगह से लापता हुए हैं, वहां पर एक नदी है, जिसमें पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सिद्दार्थ सोमवार को अपनी इनोवा कार से बिजनेस ट्रिप पर चिक्कमगलुरु गए थे। वहां से उन्हें केरल जाना था, लेकिन उन्होंने ड्राइवर बसवराज पटेल से मंगलुरु के पास जेपीना मोगारू में नेशनल हाईवे पर अपनी कार रोकने के लिए कहा और नीचे उतर गए। ड्राइवर ने बताया कि जिस वक्त सिद्धार्थ कार से उतरे उस वक्त वह फोन पर किसी से बात कर रहे थे।

ड्राइवर बसवराज पटेल का कहना है कि मैं सिद्धार्थ के लिए 3 साल से ड्राइविंग कर रहा हूं। सुबह 8 बजे मैं बेंगलुरु उनके घर गया, पहले विठ्ठल माल्या ऑफिस गए और फिर दोपहर 12:30 बजे उन्होंने सकलेशपुर ले जाने को कहा। हम इनोवा में जा रहे थे, लेकिन उन्होंने फिर मेंगलुरु जाने को कहा। ड्राइवर ने बताया कि केरल हाइवे के पास जब हम 3-4 किमी। अंदर गए थे, तो उन्होंने पुल के पास गाड़ी रोकने को कहा।

इसके बाद ड्राइवर ने सिद्दार्थ का इंतजार किया, लेकिन जब वह आधे घंटे बाद भी नहीं लौटे। बाद में जब ड्राइवर ने सिद्दार्थ को फोन किया तो उनका फोन स्विच आ रहा था। ड्राइवर ने सिद्दार्थ के परिवार को तुरंत इस घटना की जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत