CAA हिंसा: एक्शन में योगी सरकार, AMU के 10 हजार अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज

By: Pinki Sat, 28 Dec 2019 12:23:15

CAA हिंसा: एक्शन में योगी सरकार, AMU के 10 हजार अज्ञात छात्रों  के खिलाफ केस दर्ज

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 15 दिसंबर को हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं अब इस हिंसा मामले में योगी सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए 10 हजार अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 15 दिसंबर को एएमयू में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया था।देखते ही देखते ये प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इस दौरान एएमयू गेट को भी कुछ शराराती तत्वों ने तोड़ डाला था। इसे लेकर यूपी पुलिस और AMU छात्र संघ के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी लगा था जिसको लेकर यूपी पुलिस अब कार्रवाई कर रही है।

आपको बता दे, पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस छोड़ने पड़े थे। बता दें फ़िलहाल राज्य में माहौल शांतिपूर्ण है और कहीं से ताजा हिंसा की खबर नहीं है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com