न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर महीने 12 रुपए देकर पाये 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस, रहे टेंशन फ्री

बीमा कंपनी के टर्म प्लान का मतलब जोखिम से सुरक्षा है। टर्म प्लान में पॉलिसीधारक की मौत होने पर ही बीमा कंपनी इंश्योरेंस की रकम का भुगतान करती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Oct 2018 9:07:42

हर महीने 12 रुपए देकर पाये 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस, रहे टेंशन फ्री

बीमा कंपनी के टर्म प्लान का मतलब जोखिम से सुरक्षा है। टर्म प्लान में पॉलिसीधारक की मौत होने पर ही बीमा कंपनी इंश्योरेंस की रकम का भुगतान करती है। अगर पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति समय पूरा होने के बाद भी ठीक-ठाक रहता है तो उसे कोई लाभ नहीं मिलता। वास्तव में टर्म प्लान बहुत मामूली प्रीमियम पर जोखिम से सुरक्षा उपलब्ध कराने का माध्यम है। वैसे तो प्राइवेट बीमा कंपनी भी टर्म प्लान देती है लेकिन उन प्रीमियम ज्यादा होता है इसलिए आज हम आपके लिए लेकर है सरकार द्वारा दिए जा रहे टर्म इंश्योरेंस प्लान के बारे में। यह है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), यह एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है जिसमे निवेश के बाद अगर व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपए मिलेंगे। देश के हर आदमी तक जीवन बीमा का लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने यह योजना 9 मई 2015 को शुरू की थी।

क्या है PMJJBY की खासियत

- इस योजना में बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है।

- इस योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 50 साल है। इस पॉलिसी की परिपक्वता (मैच्योरिटी) की उम्र 55 साल है।

-योजना के तहत टर्म प्लान को हर साल रिन्यू कराना पड़ता है। इसमें अश्योर्ड अमाउंट यानी बीमा की रकम 2,00,000 रुपये है।

- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए सालाना प्रीमियम 330 रुपये है। यह रकम आपके बैंक खाते से ईसीएस के जरिए ली जाती है। योजना की रकम में बैंक प्रशासनिक शुल्क लगाते हैं। इसके अलावा इस रकम पर GST भी लागू है।

मौत हो जाती है तो 2 लाख रुपए दिए जाएंगे

- बीमा कवर की अवधि के दौरान यदि सदस्य की मौत हो जाती है, तो 2 लाख रुपए की राशि उसके परिजनों (नॉमिनी) को प्राप्त होगी। अगर बीमा लेने वाले व्यक्ति ने कई बैंक को प्रीमियम चुकाया है, तब भी इस योजना में कुल मृत्यु लाभ 2,00,000 रुपये से अधिक नहीं हो सकता।

1 साल या उससे ज्यादा वक़्त के लिए ली जाती है पॉलिसी

- कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को एक साल या उससे ज्यादा वक्त के लिए चुन सकता है।

- अगर किसी व्यक्ति ने लंबी अवधि के लिए बीमा का विकल्प चुना है तो उसका बैंक हर साल प्रीमियम की रकम बैंक के बचत खाते से खुद काट लेगा।

- आपके बैंक खाते से प्रीमियम की रकम काटे जाने के दिन से ही आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की सुविधा मिलने लगेगी।

- पॉलिसी किसी भी तारीख को खरीदी गयी हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल 31 मई तक ही होगा।

- बाद के सालों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के कवर को हर साल 1 जून को बैंक खाते से प्रीमियम की रकम चुकाकर रिन्यू किया जा सकता है।
यहां से पाएं इस योजना को लेने के लिए फॉर्म

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए फॉर्म अलग-अलग भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बांग्ला, कन्नड़, ओडिया, मराठी, तेलुगू और तमिल शामिल हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें– http://jansuraksha.gov.in/

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत