फिर हुआ जानवर के कारण बड़ा हादसा, गाय को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 1 की मौत और 19 घायल

By: Ankur Sat, 24 Oct 2020 3:48:06

फिर हुआ जानवर के कारण बड़ा हादसा, गाय को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 1 की मौत और 19 घायल

जानवरों का गलियों और सड़कों पर घूमना कई बार सड़क हादसों का कारण बनता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दौसा में जहां एक गाय को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी निजी बस पलट गई। इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह घटित हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृत महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

जानकारी अनुसार, सभी लोग एक निजी बस से जा रहे थे। इस दौरान सिविल लाइंस के पास गाय को बचाने के चक्कर में निजी बस पलट गई। जिसमें करीब 19 लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला सना खान ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद एसडीएम पुष्कर मित्तल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल लोगों के हालत का जायजा लिया।

निजी बस गाजियाबाद से दौसा के रास्ते कोटपूतली जा रही थी आ रही थी। जिसमें कुछ लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़े :

# मुंबई / सामने आई अस्‍पताल की बड़ी लापरवाही, टॉयलेट में 14 दिन तक सड़ता रहा कोरोना संक्रमित का शव

# महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हुए कोरोना संक्रमित

# बिहार में मुफ्त कोरोना टीका पर बोली शिवसेना- जहां BJP की सरकार नहीं है, वे राज्य क्या पाकिस्तान में हैं? या पुतिन देंगे वैक्सीन

# रांची / थाने में दर्ज हुई बिल्ली के मर्डर की FIR, परिवार ने कहा - हत्यारे को छोड़ेंगे नहीं

# जोधपुर : पेटीएम से पेमेंट कर 100 रूपये का पेट्रोल भराने पर लगी 82 हजार की चपत, रहें सजग

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com