न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी कांड: पुरे परिवार को था यकीन मोक्ष प्राप्ति के बाद नहीं होगी मौत, अगले दिन नाश्ते के लिए भिगोए थे छोले और जमाया था दही

पुलिस द्वारा जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि भाटिया परिवार को पूरी उम्मीद थी कि मोक्ष प्राप्त करने कि क्रिया में उनकी मौत नहीं होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jul 2018 8:42:47

बुराड़ी कांड: पुरे परिवार को था यकीन मोक्ष प्राप्ति के बाद नहीं होगी मौत, अगले दिन नाश्ते के लिए भिगोए थे छोले और जमाया था दही

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के सामूहिक रूप से मौत को गले लगाने की घटना पर एक के बाद एक कई खुलासे सामने आ रहे हैं। घर से मिले रजिस्टर, डायरी और नोट्स के पन्ने जैसे-जैसे पुलिस पलट रही है वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को ललित द्वारा लिखे गए रजिस्टर के एक पन्ने से नया राज खुला। रजिस्टर में ललित के पिता भोपाल सिंह चुंडावल के अलावा चार और आत्माओं का जिक्र किया गया है। ललित के पिता का कहना था कि उनके साथ चार और आत्माएं सज्जन सिंह, दयानंद, हीरा और गंगा देवी की आत्माएं भटक रही हैं। वह आत्माएं भी चाहती हैं कि तुम अच्छे कर्म कर अपना जीवन सफल बनाओ। यदि सब कुछ ठीक हुआ तो यह भी मैरे साथ अपने लोक में लौट जाएंगी। वही पुलिस द्वारा जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि भाटिया परिवार को पूरी उम्मीद थी कि मोक्ष प्राप्त करने कि क्रिया में उनकी मौत नहीं होगी, तभी परिवार की महिलाओं ने अगले दिन सुबह के नाश्ते के लिए छोले भिगो रखे थे।

बुराड़ी कांड की कॉल मिलते ही सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम को रसोई घर में नाश्ते के लिए भीगे छोले मिले थे। इतना ही नहीं दही भी जमाई गई थी। इसे देखते हुए ही पुलिस ने प्राथमिक जांच में सभी लोगों की हत्या होने का शक जताया था, लेकिन जांच के दौरान मिली ललित की डायरियों ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पुलिस अधिकारियों की मानें तो जिस तरह से ललित ने अपनी डायरी में लिखा था कि बाबा उन्हें बचाने आएंगे। उसी को सच मानकर घर की महिलाओं ने अगले दिन नाश्ते के लिए तैयारी पूरी कर रखी थी। वहीं प्रियंका ने भी ऑफिस जाने की पूरी तैयारी की हुई थी।

अपराध शाखा ने बुधवार को भाटिया परिवार के पड़ोसियों, रिश्तेदारों, जानकारों और उन लोगों से पूछताथ की, जिनसे उन्होंने सामान खरीदा था। पुलिस उस मोबाइल शॉप पर भी गई, जहां से ललित अपने मोबाइल के डिजिटल अकाउंट में पैसे डलवाते थे। इसके अलावा उस वेल्डिंद वाले युवक से भी पूछताछ की गई जिसने ललित के घर का लोहे का गेट बनाया था। पुलिस ने इलाके में स्थित राम मंदिर पुजारी जगदीश शर्मा से भी पूछताछ की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम