न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी 11 मौतों की मिस्ट्री: ‘मोक्ष’ में मददगार ‘गदा बाबा’ की तलाश, मंझला बेटा था इसका 'अंध भक्त'

राड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच अब एक ‘गदा बाबा’ नाम के शख्स की तलाश में जुटी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jul 2018 6:27:07

बुराड़ी 11 मौतों की मिस्ट्री: ‘मोक्ष’ में मददगार ‘गदा बाबा’ की तलाश, मंझला बेटा था इसका 'अंध भक्त'

राड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच अब एक ‘गदा बाबा’ नाम के शख्स की तलाश में जुटी है। दरअसल, घर में कई रजिस्टर मिले हैं और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच में इस बाबा का जिक्र सामने आया है। माना जा रहा है कि घर से बरामद रजिस्टरों में जिस मोक्ष की बात की जा रही है, उसमें इस बाबा ने भी मदद की है। ज्वाइंट कमिश्नर के मुताबिक, रजिस्टर में लिखा है कि तुम मरोगे नहीं, बल्कि कुछ बड़ा हासिल करोगे। पिताजी ने कहा है कि आखिरी समय पर झटका लगेगा, आसमान हिलेगा, धरती हिलेगी। लेकिन तुम घबराना मत, मंत्र जाप तेज कर देना, मैं तुम्हें बचा लूंगा। जब पानी का रंग बदलेगा तब नीचे उतर जाना, एक दूसरे की नीचे उतरने में मदद करना। बंधे हाथ खोलने में भी एक दूसरे की मदद करना।

मंझला बेटा इस गदा बाबा से लगातार टच में था

भाटिया परिवार का मंझला बेटा इस गदा बाबा से लगातार टच में था। उधर, शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर भी सघन पूछताछ की। पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को परिजनों से भी परिवार और उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में घंटों सवाल जवाब किए। उधर, ललित के पांच उन करीबियों से भी पूछताछ की गई, जिनसे उसकी नजदीकी थी और जिनसे वह अपने मन की बातें साझा करता था। अबतक की तफ्तीश में यह बात साफ हुई है कि ललित अपने मृत पिता से कथित रूप से सपने में मिलने वाले निर्देश और किसी बाबा से प्रभावित होकर ही कोई कदम उठाता था।

पुलिस के अनुसार, ललित धार्मिक गतिविधियों में हमेशा जुड़ा रहता था और उसके ऐसे लोगों से ही ज्यादा संबंध थे। वह ‘गदा बाबा’ नाम के एक शख्स का अंध भक्त बताया जाता था। इस कारण पुलिस की जांच में ‘गदा बाबा’ का रोल अब अहम हो गया है। इस बात के मद्देनजर ही क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले दो धार्मिक बाबाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।

burari,burari killing case,burari murder mystry,black magic,delhi

रिश्तेदारों का फिर अंधविश्वास की बात से इंकार

चित्तौड़गढ़ में रहने वाले तीसरे भाई दिनेश और उनकी मौसेरी बहन सुजाता का कहना है कि उनका परिवार बेशक धार्मिक था, लेकिन अंधविश्वासी कतई नहीं था। सुजाता ने मौतों के पीछे तंत्र-मंत्र या तांत्रिक विद्या से पूरी तरह इनकार करते हुए कहा कि उनके परिवार ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि यह मामला हत्या का है। इसके पीछे जरूर कोई है, जिसने उनकी हत्या की है।

उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच को हत्या के एंगल से ही जांच करना चाहिए। उन्होंने क्राइम ब्रांच की जांच पर नाराजगी जताते हुए उनकी थ्योरी को पूरी तरह से गलत ठहराया है। गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अब पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, परिजन आत्महत्या की बात को सिरे से नकार रहे हैं।

मोक्ष पाना चाहता था परिवार, लेकिन बचने का भरोसा था

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बेशक पूरे परिवार पर धर्मांधता के जाल में फंसकर तंत्र-मंत्र और धार्मिक अनुष्ठान के जरिए मोक्ष पाने के लिए सामूहिक रूप से मौत को गले लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि परिवार का कोई भी सदस्य मरने के लिए ऐसा कदम नहीं उठाना चाहता था। उसे यह पूरा भरोसा था कि उन्हें ऐसा करने से सिर्फ मोक्ष मिलेगा और उनके जीवन में सबकुछ अच्छा हो जाएगा।

मरने की बात नहीं लिखी

मामले की जांच से जुड़ी पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि रजिस्टर में लिखी बातों और मौका-ए-वारदात से ये पता चलता है कि पूरा परिवार एक अनुष्ठान कर रहा था। इसके तहत ही हाथ और मुंह पर पट्टी बांधकर लटकना इसका अंतिम चरण था लेकिन इससे मरने की बात नहीं लिखी गई थी। इस कारण इस परिवार को मरने का अंदेशा नहीं था।

एक और डायरी मिली

क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को एक बार फिर घर की सघन तलाशी ली और रिश्तदारों से घंटों पूछताछ की। तलाशी के दौरान घर से एक और डायरी मिली है, जिसमें आध्यात्मिक बातों का जिक्र है। क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि मौका-ए-वारदात का मुआयाना करने के लिए पुलिस की 20 सदस्यीय टीम पहुंची थी। करीब ढाई घंटे तक छानबीन में एक डायरी मिली है। डायरी में हालांकि सभी पन्नों पर नहीं लिखा गया है। इसमें से कुछ पन्ने ही लिखे गए हैं लेकिन लिखावट वही है। उसमें कोई बदलाव नहीं है।

इसके अलावा डायरी में वर्ष-2011 की तारीख लिखी गई है। इसमें भी वही धार्मिक आदेशात्मक बातों का जिक्र है। हालांकि उसमें नियम के बारे में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की नाती की सगाई में शामिल हुए रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है, ताकि इस परिवार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत