न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी कांड: 'भूत' की अफवाह से परेशान हुए पड़ोसी, सदमे में लोग

बुराड़ी के जिस घर में एक साथ एक ही परिवार के 11 लोग मौत के मुंह में समा गए वही अब उस कालोनी में रहने वालें लोग भूत प्रेत की अफवाहों से परेशान है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jul 2018 10:21:40

बुराड़ी कांड: 'भूत' की अफवाह से परेशान हुए पड़ोसी, सदमे में लोग

बुराड़ी के जिस घर में एक साथ एक ही परिवार के 11 लोग मौत के मुंह में समा गए वही अब उस कालोनी में रहने वालें लोग भूत प्रेत की अफवाहों से परेशान है। जिसके चलते लोगों ने पुलिस से शिकायत भी दी है। संत नगर गली नंबर-2 में रहने वाले लोगों ने विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए फैलाए जा रहे भूत प्रेत की अफवाहों के विरोध में शनिवार को जुलूस निकाला। गली में रहने वाले वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि वे लोग इस घटना की वजह से बेहद परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाटिया परिवार का खत्म हो जाना किसी सदमे से कम नहीं था और अब भूत प्रेत की अफवाह फैलने से इलाके के लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

वहीं, भाटिया परिवार के ठीक बगल में रहने वाले ताराचंद शर्मा ने बताया कि वे लोग इस घटना के बाद से सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि इसमें डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन अब विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए अफवाह फैलाकर इस गली को कुख्यात करने की साजिश रची जा रही है। वहीं, पुलिस गली को हर तरफ से बैरिकेड लगाकर बंद कर दे रही है। इससे यहां के लोग चाहकर भी इस घटना को भूल नहीं पा रहे हैं।

कभी बुरा सपना नहीं आया

पड़ोसी सरदार अमरीक सिंह मान ने बताया कि वे भाटिया परिवार की मौत से बेहद दुखी हैं। मगर, घटना के बाद से कभी भी परिवार के लोगों को कोई बुरा सपना नहीं आया और न ही कभी डर लगा। अब बच्चे भी इन चीजों के बारे में पूछते हैं। इन अफवाहों से उनके मन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

पुलिस ने ठिकाना बदला

रविवार से लगातार भाटिया परिवार के घर पर बैठ रहे पुलिसकर्मियों ने शनिवार को अपना ठिकाना बदल दिया। अब वे गली में बैठ रहे हैं। हालांकि, मुख्य गलियों को बैरिकेड से बंद किया गया है।

घर में लगे 11 पाइप, पुलिस के लिए बने रहस्य

जिस घर में एक साथ एक ही परिवार के 11 लोग मौत के मुंह में समा गए उस घर की दिवार पर लगे 11 पाइप एक रहस्य बने हुए है। अगर हम तस्वीर में देखे तो इस तरह के पाइप किसी भी घर में नहीं लगे होते क्योंकि न तो इनसे पानी की कोई निकासी है और न ही एक साथ इतने पाइप की कोई जरूरत है। अब पुलिस एक परिवार के 11 लोगों की मौत का रहस्य पता करने के राजमिस्त्री और उसकी बेटी समेत उसके कर्मचारियों से पूछताछ की है। इसी राजमिस्त्री ने उसके घर में 11 पाइप लगाए थे।

पुलिस परिवार के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच इस मामले में अब तक 180 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस ने गीता से भी करीब दो घंटे तक पूछताछ की जो कुछ खबरों के हिसाब से स्वयंभू साध्वी है और उससे ललित मिला था। गीता राजमिस्त्री की बेटी है। इसी राजमिस्त्री ने घर में 11 पाइप लगाए थे। खबरों के अनुसार ललित हाल ही में गीता से मिला था और उसने उससे कहा था कि वह 10 जुलाई को फिर उससे मिलेगा। गीता ने पुलिस से कहा कि उसका इन मौतों से कोई लेना-देना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत