न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी कांड: ललित के प्लान से सहमत नहीं था भाई भूपेंद्र, अंतिम सांस तक चाहता था खुद को बचाना

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के सामूहिक रूप से मौत को गले लगाने की घटना पर एक के बाद एक कई खुलासे सामने आ रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jul 2018 8:47:55

बुराड़ी कांड: ललित के प्लान से सहमत नहीं था भाई भूपेंद्र, अंतिम सांस तक चाहता था खुद को बचाना

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के सामूहिक रूप से मौत को गले लगाने की घटना पर एक के बाद एक कई खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में एक नई तस्वीर सामने आई है। जिसको देख कर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस घटना के मास्टरमाइंड माने जाने वाले ललित की योजना से उसका भाई भूपेंद्र सहमत नहीं था। साथ ही, फंदे पर लटकने के बाद भूपेंद्र ने खुद को बचाने की कोशिश की थी।

सूत्रों के अनुसार, तस्वीर के सामने आने के बाद से क्राइम ब्रांच व फॉरेंसिक टीम इस रहस्य पर से पर्दा उठाने में जुट गई हैं। तस्वीर को देखने से यह साफ हो रहा है कि भूपेंद्र ललित के कहने पर फंदे से लटक तो गया, लेकिन वो मरना नहीं चाहता था। यही कारण है कि तस्वीर में उसका हाथ लटकने के बाद फंदे से खुद को अलग करने की कोशिश करने जैसा दिखाई दे रहा है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि मौत के बाद भूपेंद्र का एक हाथ रस्सी से बंधा था व दूसरा हाथ आजाद था। इससे ऐसा जाहिर हो रहा है कि भूपेंद्र ने फंदा हटाने की नाकाम कोशिश की होगी।

500 लोगों की सूची तैयार : मामले की तह तक पहुंचने के लिए क्राइम ब्रांच हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है। भाटिया परिवार के घर से सारे सबूतों व साक्ष््यों को इकट्ठा करने के बाद अब पुलिस ने मृतकों के मोबाइल जब्त कर उनके कॉल रिकॉर्ड निकाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पूछताछ के लिए कुल 500 लोगों की सूची तैयार की गई है।

क्राइम ब्रांच इस मामले में अब तक 180 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें रिश्तेदार, पड़ोसी, प्रियंका का मंगेतर और उसका परिवार शामिल हैं। पुलिस ने ललित की बहन सुजाता और बड़े भाई से पूछताछ के लिए भी सवालों की सूची बना ली है, जिनके जवाब इस मामले को सुलझाने में बहुत अहम साबित हो सकते हैं।
सवालों की सूची
- ललित का परिवार किसी बाबा के संपर्क में था?
- परिवार के लोग अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र पर विश्वास करते थे?
- ललित ने कभी पिता की आत्मा से बातचीत की बात बताई थी ?
- घर से मिले रजिस्टर के बारे में आपको कोई जानकारी थी?
- पिता की आत्मा से ललित की बातचीत होने की बात क्या परिवार के किसी सदस्य ने कभी आपको बताई थी?
- परिवार का कौन सा सदस्य सबसे ज्यादा परेशान नजर आता था?

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद