न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी कांड - 11 मौतों की मिस्ट्रीः इन सवालों के अब तक नहीं मिले जवाब

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में संत नगर के एक घर में रविवार को एक साथ 11 लोगों की सामूहिक हत्या से सनसनी फैल गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jul 2018 2:55:06

बुराड़ी कांड - 11 मौतों की मिस्ट्रीः इन सवालों के अब तक नहीं मिले जवाब

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में संत नगर के एक घर में रविवार को एक साथ 11 लोगों की सामूहिक हत्या से सनसनी फैल गई है। मरने वालों में से नौ की आंखों पर पट्टी बंधी थी और वे घर की पहली मंजिल पर लॉबी के जाल से लटके हुए थे। एक महिला का शव कमरे के गेट से लटका हुआ था, जबकि बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर अलग कमरे में पड़ा था। 11 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार शाम 6 बजे से देर रात तक हुआ। तीन-तीन डॉक्टरों के दो मेडिकल बोर्ड शवों का पोस्टमार्टम कर रहे थे। पहली बार ऐसा हो रहा है कि पोस्टमार्टम के लिए दो मेडिकल बोर्ड बनाए गए हैं। वही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत की जांच कर रही है।

6 शवों के शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बात सामने आई है उसमें इनकी मौत गर्दन के सहारे लटकने से बताई जा रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट में ये बता भी सामने आ रही है कि किसी शख्स ने किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। इसके साथ ही ये बात भी सामने आ रही है कि परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी आंखें दान कर दी थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का कारण लटकना बताया गया है। किसी तरह के निशान के चिह्न नहीं मिले हैं।

अब तक नहीं मिले इन सवालों के जवाब


- दूसरे कमरे में मिली बुजुर्ग महिला का गला घोंटा गया था। यदि यह सामूहिक आत्महत्या थी तो उनकी हत्या क्यों की गई?
- क्या घर के किसी सदस्य ने सभी की हत्या करके आत्महत्या कर ली?
- घर के मुख्य दरवाजे को खुला क्यों रखा गया था? क्या हत्यारों के पास घर में आने-जाने की सुविधा थी?
- यदि कोई बाहरी व्यक्ति शामिल है तो आखिर क्यों किसी पड़ोसी ने कुत्ते के भोंकने की आवाज नहीं सुनी?
- यदि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है तो क्यों परिवार के किसी सदस्य से सुसाइड नोट नहीं छोड़ा?
- रिश्तेदारों का कहना है कि परिवार के बीच कोई विवाद नहीं था। यदि यह आत्महत्या का मामला है तो कारण क्या था?
- बहुत से मृतकों के गले में धार्मिक संदेशों के साथ चुन्नी मिली है। आखिर क्यों?
- पुलिस का कहना है कि घर में कोई चोरी नहीं हुई है क्योंकि पैसा जस का तस पड़ा है। यदि हत्यारा कोई बाहरी है तो वह पैसा लेकर क्यों नहीं गया?
- यदि यह आत्महत्या का मामला है तो मृतकों के हाथ और पांव क्यों बांधे गए थे?
- बच्चों के शव भी लटकते हुए मिले हैं। क्या बिना शोर मचाए बच्चे खुद को मारने के लिए तैयार हो गए?
- बच्चों के पैर जमीन छू रहे थे। क्या उन्हें मारने के बाद उनके शव को लटकाया गया है?
- उनके चेहरों को क्यों ढंका गया था?
- क्या परिवार को जहर दिया गया?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल