न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी / चार दलित महिलाओं का रेप करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, दो अन्य साथियों की भी हुई गिरफ्तारी

राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी (Bundi) शहर में एक ढोंगी बाबा द्वारा चार दलित महिलाओं का यौन शोषण कर उनसे भारी-भरकम राशि ऐंठने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 10:15:45

बूंदी / चार दलित महिलाओं का रेप करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, दो अन्य साथियों की भी हुई गिरफ्तारी

राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी (Bundi) शहर में एक ढोंगी बाबा द्वारा चार दलित महिलाओं का यौन शोषण कर उनसे भारी-भरकम राशि ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सत्यनारायण गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी ढोंगी बाबा के दो साथियों को भी धर दबोचा है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि ढोंगी बाबा से उनकी मुलाकात 10 महीने पूर्व मजदूरी करने के दौरान हुई थी। ढोंगी बाबा ने उनसे अपने शरीर में देवता आने का झांसा दिया था। इसके बाद देवता को खुश करने के बहाने रात में चढ़ावे के साथ उनमें से एक महिला को बुलाकर आरोपी ढोंगी बाबा ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद देवता के खुश हो जाने पर महिला की राशि दोगुनी हो जाने और पुत्र विहीन महिला को बेटा होने का भी झांसा दिया। ढोंगी बाबा के झांसे में आकर पीड़ित महिला ने अपनी छोटी बहन, उसकी पुत्र विहीन 22 वर्षीय बेटी और अपनी समधन की राशि दोगुनी करवाने के लिए बारी-बारी से ढोंगी बाबा के पास चढ़ावा देकर रात में भिजवाया। ढोंगी बाबा ने इन सबसे भी बारी-बारी से रेप किया

पीड़ितों का यह भी आरोप है कि इस दौरान ढोंगी बाबा ने अपने चार सहयोगियों की मदद से उनके वीडियो बनवा लिए। जिसके दम पर उन्होंने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शोषण का मामला यहीं नहीं थमा। ढोंगी बाबा ने चारों महिलाओं का अपने साथियों से भी यौन शोषण (रेप) करवाना शुरू कर दिया। अंत में परेशान होकर पीड़ित महिलाओं ने ढोंगी बाबा के बुलाने पर रात में जाना बंद कर दिया तो बाबा और उसके साथियों ने उनके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे।

महिला थाना प्रभारी अंजना नोगिया से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात चार महिलाओं ने थाने पहुंचकर सत्यनारायण गुर्जर नाम के ढोंगी बाबा द्वारा देवता को खुश करने का झांसा देकर उनसे रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

डीएसपी गोपीचंद मीणा द्वारा मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर मुख्य आरोपी सत्यनारायण गुर्जर को उसके गांव काली तलाई के पास स्थित जंगलों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा की निशानदेही पर महिलाओ के अश्लील वीडियो बनाने वाले रामप्रकाश मीणा और विकास मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने के लिए तीनों से गहनता से पूछताछ की। पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत