न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिवार से मिले CM योगी, कहा - दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी के शक के बाद भड़की हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Dec 2018 2:17:10

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिवार से मिले CM योगी, कहा - दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी के शक के बाद भड़की हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इंस्पेक्टर की पत्नी, दो बेटे और उनकी बहन लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास पर उनसे मुलाकात करने आई थीं। वहीं प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह के साथ प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग भी पहुंचे हैं। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी पहुंची। दरहसल, सीएम ने सुरक्षा समीक्षा बैठक में इंस्पेक्टर की हत्या पर एक भी शब्द नहीं बोला था और उनका पूरा फोकस गोकशी पर था। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। जिसके बाद सीएम योगी ने उनके परिवार से मुलाकात की। इंस्पेक्टर के परिवार ने आरोप लगाया था कि जो भी उनकी हत्या में शामिल था, उनके प्रति प्रशासन का नरम रुख है।

मुलाकात के बाद इंस्पेक्टर के बेटे ने बताया, 'मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि उन्हें सही न्याय मिलेगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह हमारे परिवार के साथ हैं।' पीड़ित परिवार की सीएम योगी के साथ मुलाकात के बाद यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की उस दौरान उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को 50 लाख की मदद दी जाएगी। इसके अलावा एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी पेंशन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है। वहीं प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध के बच्चों का एजुकेशन लोन सरकार चुकाएगी। इसके अलावा एटा में गांव की ओर जाने वाली जेठारी-कुरौली रोड का नाम बदलकर 'श्री सुबोध सिंह शहीद मार्ग' कर दिया गया है।

बता दें परिजनों ने इंस्पेक्टर की हत्या में साजिश का आरोप लगाया है। सुबोध की मौत के बाद उनकी बहन ने आरोप लगाया था कि चूंकि दादरी के अखलाक मामले की जांच सुबोध कर रहे थे, लिहाजा उनकी साजिशन हत्या हुई है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद परिवार मामले की जांच को लेकर भी मांग कर सकता है। इसके अलावा सुबोध कुमार की बहन ने अपने भाई के नाम पर शहीद स्मारक बनाए जाने की भी मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत