Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्‍मदिन पर मायावती का ऐलान- UP और उत्‍तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, सरकार बनी तो लगाएंगे मुफ्त कोरोना वैक्‍सीन

16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने वाली है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोरोना वैक्‍सीनेशन शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Jan 2021 11:44:56

जन्‍मदिन पर मायावती का ऐलान- UP और उत्‍तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, सरकार बनी तो लगाएंगे मुफ्त कोरोना वैक्‍सीन

16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने वाली है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोरोना वैक्‍सीनेशन शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की है। BSP सुप्रीमो ने कोविड टीकाकरण अभियान शुरू करने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वो केंद्र और राज्य सरकार से अनुरोध करती हैं कि वह देश भर में सभी को मुफ्त में वैक्सीन प्रदान करें। आपको बता दे, बसपा सुप्रीमो शुक्रवार को अपना 65वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्‍होंने महत्‍वपूर्ण राजनीतिक घोषणा भी की है। BSP प्रमुख मायावती ने उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी। बसपा सभी विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी ऐलान किया कि इन राज्‍यों में बसपा की सरकार बनने पर सभी को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
इससे पहले गुरुवार को बसपा सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उनके जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाएं। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया,'यह विदित है कि कल यानी 15 जनवरी, 2021 को मेरा 65वां जन्मदिन है, जिसे पार्टी के लोग कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी सादगी से और कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करते हुए मनाएं। यदि इसे पीड़ितों, गरीबों, असहायों आदि की अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद करके ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाया जाए, तो बेहतर होगा।' बता दे, इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वह उत्तर प्रदेश में 2022 में होने विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। हालांकि, अखिलेश ने कहा था कि वह छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। सपा ने महान दल समेत कई पार्टी से गठबंधन भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका