न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : हत्यारे की ये कैसी इज्जत, बहन ने प्रेमी का भेजा सिंदूर लगाया तो की हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जहां गुरुवार को प्रेमी के भेजे सिंदूर को मांग में सजाने से नाराज बड़े भाई ने फावड़े से काटकर बहन की हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 8:41:32

उत्तरप्रदेश : हत्यारे की ये कैसी इज्जत, बहन ने प्रेमी का भेजा सिंदूर लगाया तो की हत्या

ऐसे कई मामले सामने आते हैं जब लोग अपने सम्मान के लिए अपनों की ही हत्या करने से नहीं कतराते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जहां गुरुवार को प्रेमी के भेजे सिंदूर को मांग में सजाने से नाराज बड़े भाई ने फावड़े से काटकर बहन की हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई ने खुद फोन करके पुलिस बुलाई। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है । वहीं आरोपी भाई को बहन की हत्या करने पर कोई पछतावा नहीं है। पढ़िए कि एक भाई ने इज्जत बचाने का हवाला देते हुए कैसे बहन को मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव के भंडारो टोला में गुरुवार को बहन को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी भाई रामगोविंद को घटना को लेकर कोई पछतावा नहीं है। उसने घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों से कहा- अब वह इज्जत की जिंदगी जी सकेगा, भले जेल हो गई। बहन के प्रेमी के साथ जाने के बाद गांव के लोग उसे ताना मारते थे। अब इससे मुक्ति मिल जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय आरोपी रामगोविंद इतने गुस्से में था कि अगर उसे लोगों ने नहीं पकड़ा होता तो वह बहन के शव को टुकड़ों में बदल देता। उधर, बेटी के शव से लिपटी मां बदहवास थी। वह बार-बार यही कह रही थी कि मेरी ही गलती है। बेटी को बहन के घर से बुलाया ही क्यों? वह नहीं आती तो जिंदा रहती। बेटे रामगोविंद को कोसते हुए कहा- उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। राम गोविंद ने गलत किया है। उसे सजा मिलनी ही चाहिए। उधर, घटना के बाद प्रेमी युवक, उसके पिता और भाई फरार हो गए। घर पर सिर्फ प्रेमी युवक की मां ही मौजूद है।

पिता ने दिया था बालिग होने पर शादी कराने का भरोसा

जानकारी के मुताबिक, किशोरी की जिद थी कि उसे प्रेमी के साथ ही जिंदगी बितानी है। बेटी की जिद पर पिता ने भरोसा दिलाया था कि बालिग होने पर उसकी शादी प्रेमी से करा देंगे, लेकिन किशोरी को इसपर यकीन नहीं था। करीब 15 दिन पहले वह घरवालों से नाता तोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल