न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन की अदालत से नीरव मोदी को झटका, खारिज की जमानत याचिका

ब्रिटेन स्थित लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट से पीएनबी घोटाले में भगोड़ा घोषित नीरव मोदी को राहत नहीं मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Apr 2019 4:22:46

ब्रिटेन की अदालत से नीरव मोदी को झटका, खारिज की जमानत याचिका

ब्रिटेन स्थित लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट से पीएनबी घोटाले में भगोड़ा घोषित नीरव मोदी को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। नीरव मोदी की गिरफ्तारी पिछले महीने मार्च हुई थी। फिलहाल वह दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 मई को होगी। कोर्ट में नीरव के वकील पेश हुए जबकि वह खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ।

नीरव 29 मार्च को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश हुआ था, उस वक्त जज एम्मा अर्बथनॉट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जज का कहना था कि इस बात की पूरी आशंका है कि जमानत मिलने के बाद नीरव सरेंडर नहीं करेगा। नीरव मोदी की ओर से वकील आनंद दूबे ने कोर्ट में पक्ष रखा लेकिन कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली थी। तब मामले की सुनवाई करते हुए जज ने नीरव मोदी को सशर्त जमानत देने से इंकार करते हुए कहा कि बैंक को काफी नुकसान हुआ है। सबूतों को नष्ट किया गया है। यह धोखाधड़ी का बहुत ही असामान्य मामला है। नीरव मोदी जनवरी 2018 से ब्रिटेन में है। पासपोर्ट रद्द होने के बाद नीरव मोदी ने यात्रा नहीं की है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 13,500 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नीरव मोदी को 19 मार्च को लंदन में गिरफ्तार किया गया था। पीएनबी धोखाधड़ी के केस में ईडी ने 26 फरवरी को जायदाद जब्त की थी। आरोपी कारोबारी नीरव ने धोखाधड़ी से पीएनबी से लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) के जरिए हजारों करोड़ रुपये हासिल किए थे। जमानत याचिका रद्द होने पर उसको 29 मार्च तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया था।

मुंबई में 12 कारें नीलाम

इससे पहले शुक्रवार को मुंबई में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की 13 में से 12 लग्जरी कारों की ऑनलाइन नीलामी (करीब 3.29 करोड़ में) की गई। यह नीलामी मेटल ऐंड स्क्रैप ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (एमएसटीसी) द्वारा की गई। यह नीलामी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई जिसने पिछले साल इन कारों को मोदी और चोकसी से जब्त किया था। इन नीलामी कारों में नीरव मोदी की 11 और मेहुल चोकसी की 2 कारें शामिल थीं। नीलामी में विजेता कौन रहा इसकी घोषणा अगले दो-तीन दिनों में की जाएगी।

नीलामी की गई वाहनों में एक सिल्वर रंग की रॉल्स रॉयस (रिजर्व कीमत 1.33 करोड़ रुपये), एक पोर्शे (रिजर्व कीमत 54.6 लाख रुपये), एक लाल रंग की मरसेडीज बेंज (रिजर्व कीमत 14 लाख रुपये), एक सफेद रंग की मरसेडीज बेंज (रिजर्व कीमत 37.8 लाख रुपये) और एक बीएमडब्ल्यू (रिजर्व कीमत 9.8 लाख रुपये) शामिल थीं। जिन लोगों ने नीलामी में हिस्सा लिया उन्हें एक प्री-बिड अमाउंट जमा करना था। जो बोलीदाता असफल रहेंगे उन्हें नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिड अमाउंट MTSC के जरिए वापस मिल जाएगा।

इससे पहले नीरव मोदी के पेंटिग्स की भी नीलामी की गई थी। ईडी 22 फरवरी को नीरव मोदी के 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के शेयर, जमा और लग्जरी कारें फ्रीज कर कर चुका है। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13,570 करोड़ रुपये का घपला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत