न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेमी की नाराजगी का शिकार हुई प्रेमिका, पुराने प्रेमियों से बातचीत के कारण था नाराज

प्रेमिका को प्रेमी की नाराजगी का शिकार होना पड़ा और उसकी हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 7:53:14

प्रेमी की नाराजगी का शिकार हुई प्रेमिका, पुराने प्रेमियों से बातचीत के कारण था नाराज

प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार होता हैं। लेकिन यह कब अपराध की ओर जाने लगे कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज के अजगरहा गांव में जहां प्रेमिका को प्रेमी की नाराजगी का शिकार होना पड़ा और उसकी हत्या कर दी गई। प्रेमी इस बात से नाराज था कि प्रेमिका पुराने प्रेमियों से बातचीत करती थी। पुलिस ने महराजगंज जिला निवासी तीसरे प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आज इस मामले का पर्दाफाश कर सकती है।

जानकारी के अनुसार, अजगरहा टोला निवासी मुख्तार निषाद की 18 वर्षीय बेटी अनिता का शव बीते बुधवार की सुबह गांव के बाहर बगीचे में मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह और एसओ नवीन कुमार सिंह जांच में जुट गए। घरवालों ने बताया कि अनिता मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी।

उधर, पुलिस ने गांव के 12 युवक-युवतियों से पूछताछ की तो पता चला कि अनिता मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती थी। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव के एक युवक को उठाया। उससे पूछताछ और कॉल डिटेल निकाली गई तो अनिता का मोबाइल नंबर भी मिल गया। यह भी पता चला कि गांव का एक दूसरा युवक, जो हैदराबाद में रहता है, उससे भी अनिता की बातचीत होती थी। पुलिस को एक तीसरे युवक का मोबाइल नंबर मिला, उससे भी अनिता की बातचीत होती थी। वह महराजगंज जिले का रहने वाला है, लेकिन अजगरहा गांव में अपनी बहन के घर पर रहता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थानेदार नवीन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

अनिता को बगीचे में बुलाया और मार डाला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का अनिता से प्रेम संबंध हो था। जब उसे पता चला कि अनिता पहले से ही गांव के दो और युवकों के साथ बातचीत करती है, तो उसने अनिता को ऐसा करने से मना किया। जब वह नहीं मानी तो उसे रास्ते से हटाने की ठान ली।

मंगलवार की रात में युवक ने फोन कर अनिता को बगीचे में बुलाया। बगीचे में युवक पहले से ही हंसिया लेकर बैठा था। युवती के आने पर मोबाइल फोन मांग कर कॉल डिटेल चेक की। दोनों युवकों से बातचीत होने का सबूत मिलने पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने मोबाइल फोन से सिम निकाल कर तोड़ दिया और युवती का गला दबा दिया।

जब युवती अचेत हो गई तो युवक ने हंसिया से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार को हत्या में प्रयोग की गई हंसिया व खून के छींटे पड़े युवक का कपड़ा बरामद कर लिया। पुलिस की जांच में कॉल डिटेल से पता चला कि युवती ने पिछले छह माह में आरोपी से 557 बार बातचीत की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल