न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: कैब में दुष्कर्म की कोशिश, युवती ने दिखाई बहादुरी आरोपी की जीभ काटकर भाग निकली, 2 गिरफ्तार

जयपुर में गुरुवार रात कैब में सवार एक युवती के साथ पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jul 2019 8:46:11

जयपुर: कैब में दुष्कर्म की कोशिश, युवती ने दिखाई बहादुरी आरोपी की जीभ काटकर भाग निकली, 2 गिरफ्तार

जयपुर में गुरुवार रात कैब में सवार एक युवती के साथ पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालाकि, युवती की बहादुरी की वजह से आरोपी इस घिनौने काम को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाया। यहां चित्रकूट में रहने वाली एक 21 साल की युवती ने गुरुवार रात 1:12 बजे आश्रम मार्ग स्थित जी-क्लब में आयोजित बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर जाने के लिए ओला कैब बुक कराई थी। जब कैब आई उस समय उस कार में ड्राइवर सुरेश के साथ उसका दोस्त आरोपी सचिन शर्मा भी सवार था। युवती ने पूछा तो ड्राइवर सुरेश बोला कि उसका दोस्त सचिन है, जिसे चित्रकूट ही छोड़ना है। कैब के सोडाला के पास पहुंचते ही सचिन ने नकली पिस्तौल दिखाकर युवती को डराया और चलती कार में ही ड्राइवर के बगल वाली सीट से उठकर पिछली सीट पर युवती के बगल में जा बैठा और युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा लेकिन इसी दौरान युवती ने हिम्मत दिखाकर उसने आरोपी की जीभ काट ली और कार से कूद गई। जिसके बाद युवती सीधे चित्रकूट थाने पहुंच गई। वहां पहुंच कर युवती ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया और यह भी कहा कि आरोपी की जीभ कटी हुई है और वह जरुर किसी अस्पताल में जा सकता है। डीसीपी राहुल जैन ने सभी अस्पताल को मैसेज करवाया। एसएमएस से जीभ कटे युवक के आने की सूचना मिली। जिसके बात पुलिस ने आरोपी सचिन को पकड़ लिया।

ola cab car,jaipur news,crime news,rajasthan news,misbehave with womens,attempt to rape,attemp to rape news in hindi,news,news in hindi

ऐसे पकड़ा गया ड्राइवर

आरोपी सचिन को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद कैब ड्राइवर स़ुरेश वहां से निकल गया। वही दौरान युवती का मोबाइल कैब में गिर गया था। पुलिस ने कार में छूट गए मोबाइल पर फोन किया। ड्राइवर ने जैसे फोन रिसीव किया, पुलिस ने चित्रकूट नगर थाने पर बुला लिया। इस तरह ड्राइवर भी पकड़ा गया। ड्राइवर ने अपने बचाव में कहा कि आरोपी ने उसे भी नकली पिस्टल के बल पर डराया हुआ था। लेकिन, सवाल यह उठता है कि उसने पुलिस की मदद क्यों नहीं ली ? फिर अस्पताल से सीधे घर क्यों चला गया?

बता दे, युवती के साहस से जयपुर में बड़ी वारदात होने से टल गई। आरोपी भरतपुर के भुसावर का रहने वाला है और जगतपुरा स्थित ब्रज विहार में प्रॉपर्टी एजेंट का काम करता है। कैब चालक सुरेश विद्याधर नगर की कच्ची बस्ती का रहने वाला है। वही युवती बीबीए की छात्रा है और मॉडलिंग करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका