न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UIDAI ने आधार अपडेशन के नियमों में किए है कुछ बदलाव, जानें यहां

UIDAI ने आधार अपडेशन (Aadhaar Updation) के नियमों में कुछ बदलाव किए है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Sep 2019 9:27:50

UIDAI ने आधार अपडेशन के नियमों में किए है कुछ बदलाव, जानें यहां

UIDAI ने आधार अपडेशन (Aadhaar Updation) के नियमों में कुछ बदलाव किए है। लोगों की आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने देश के कुछ शहरों में आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं। ये आधार सेवा केंद्र (ASK) दिल्ली (Delhi), चेन्नई (Chennai), भोपाल (Bhopal), आगरा (Agra), हिसार (Hisar), विजयवाड़ा (Vijayawada) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में चालू किए गए हैं। वहीं साल के अंत तक 53 शहरों में 114 केंद्र खोलने की योजना है। आधार सेवा केंद्र को पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर ही खोला जाएगा। ये एक खास किस्म का केंद्र होगा, जहां हर दिन करीब 1000 लोगों की सेवा संबंधी अनुरोध को पूरा किया जा सकेगा। आप यहां अपना नया आधार बनाने के अलावा अपना नाम अपडेट, एड्रेस अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, ई-मेल आईडी अपडेट, जन्मतिथि अपडेट, जेंडर अपडेट और बायोमीट्रिक अपडेट (फोटो + फिंगरप्रिंट + आइरिस) करा सकते हैं।

जानिए अपॉइंटमेंट लेने का तरीका और किन सेवाओं के लिए जरूरी है अपॉइंटमेंट

UIDAI के मुताबिक इन विशेष आधार सेवा केंद्र का समय सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। ये केंद्र मंगलवार को बंद रहेगा। आधार बनवाने के लिए एनरॉलमेंट फ्री है जबकि आधार अपडेट के लिए 50 रुपये चार्ज देने होंगे। आधार सेवा केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे मिलेगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और किन सेवाओं के लिए लिया जा सकता है अपॉइंटमेंट:

- नया आधार बनवाने के लिए

- नाम अपडेट करवाने के लिए

- पता अपडेट करवाने के लिए

- जन्मतिथि अपडेट करवाने के लिए

- मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए

- ई-मेल आईडी अपडेट करवाने के लिए

- जेंडर अपडेट कराने के लिए

- बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए

ऐसे लें ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट

इस सेवा के तहत आधार सेवा केंद्र पर अपनी बारी का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए सबसे पहले आप यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करें।

- यहां होम पेज खुलेगा। इसमें पहला सेक्शन है My Aadhaar पर mouse cursor रखें और नीचे दूसरे नंबर पर Book an Appointment ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।

- अब बुकिंग का पेज खुलेगा। यहां अपना सिटी या लोकेशन चुनें। अब नए पेज में अपनी जरूरत के मुताबिक सेवा का चुनाव करें।

- यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होता है। इसके बाद ओटीपी जेनरेट होगा।

- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद दूसरा पेज खुलेगा यहां आपको मांगी गई जानकारी भरकर NEXT बटन क्लिक करें।

- इसके बाद दूसरा पेज खुलेगा जहां आप अपने हिसाब से दिन और समय चुन सकते हैं।

- अगले पेज में आपको आपकी अपॉइनमेंट संबंधि जानकारी दिखाई जाएगी। जानकारी सही होने पर उसे सबमिट कर दें। आपके सामने आपकी अपॉइनमेंट डिटेल आ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत