न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब 1 नवंबर से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट भी लें ऑनलाइन, जानें- बुकिंग के तरीके

अब रेल सफ़र के दौरान जनरल टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होने की जरुरत नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 6:26:23

अब 1 नवंबर से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट भी लें ऑनलाइन, जानें- बुकिंग के तरीके

अब रेल सफ़र के दौरान जनरल टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होने की जरुरत नहीं है। आगामी 1 नवंबर से देशभर में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। रेलवे के मुताबिक इस सुविधा से अब यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी लाइन से मुक्ति मिल जाएगी।

यात्री UTS मोबाइल ऐप के जरिये टिकट बुक कर सकेंगे

- दरअसल रेलवे स्टेशन पर लंबी कतारों में लगकर टिकट खरीदने के लिए प्रतीक्षा करना अब बीते समय की बात होगी, क्योंकि एक नवंबर से रेलवे पूरे देश में UTS मोबाइल ऐप की शुरुआत करने जा रहा है, जहां अनारक्षित (जनरल) टिकटों को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
- यह योजना चार वर्ष पहले शुरू हुई लेकिन मुंबई को छोड़कर अन्य स्थानों पर यह सफल नहीं हुई। मुंबई में इसे सबसे पहले शुरू किया गया जहां बड़ी संख्या में लोग लोकल ट्रेनों से आवाजाही करते हैं।
- मुंबई के बाद इसे दिल्ली-पलवल और चेन्नई महानगर में शुरू किया गया।
- रेलवे ने अभी तक योजना को अपने 15 जोन में लागू किया है। यह योजना उन लोगों के लिए भी है जो लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं।

इस ऐप के लाभ समझ में आएंगे तो वे ऑनलाइन टिकट खरीदेंगे

- रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हम लोगों को यूटीएस मोबाइल ऐप ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। संख्या बढ़ रही है और हमें उम्मीद है कि यात्रियों को जब इस ऐप के लाभ समझ में आएंगे तो वे ऑनलाइन टिकट खरीदेंगे।'

- उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में इस ऐप के करीब 45 लाख पंजीकृत उपयोगकर्ता थे और इस पर औसतन प्रतिदिन करीब 87 हजार टिकट खरीदे जाते थे। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को स्टेशन से करीब 25 से 30 मीटर की दूरी पर रहना जरूरी है और इसके माध्यम से केवल चार टिकट खरीदने की अनुमति होगी। ऐप पर पंजीकृत उपयोगकर्ता टिकट के अलावा प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक पास भी खरीद सकता है।

- इस ऐप की मदद से रेल यात्री जनरल टिकट को बुक और कैंसिल कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और विंडोज ऐप स्टोर पर फ्री में अवेलेबल है। इस ऐप का इस्तेमाल करके रेलवे पेपरलेस और डिजिटल पेमेंट तकनीक से टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है।

- इस ऐप का इस्तेमाल करके प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक किया जा सकता है। इसके लिए ऐप यात्री के मोबाइल का जीपीएस सिस्टम यूज करेगा और जिन मोबाइल में जीपीएस नहीं होगा उनमें टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं मिल पाएगी।

uts on mobile app,indian railway app,indian railway general ticket booking app,railway platform ticket booking app,online general ticket booking

मोबाइल में डाउनलोड करना होगा UTS ऐप

- यात्री को टिकट बुकिंग के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन और लॉगइन करना होगा।

- एक पीएनआर पर अधिकतम चार यात्री की सफर कर पाएंगे।

- किस स्टेशन से चलना और कहां पर उतरना है। ये डालने के बाद टिकट बुक हो जाएगा।

- टिकट बुकिंग करने के दौरान यूजर केवल पेटीएम, मोबीक्विक और फ्रीचार्ज वॉलेट का इस्तेमाल करके ही पेमेंट कर सकता है। नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से पेमेंट की सुविधा अभी नहीं शुरू की गई है।

- 17 साल से कम उम्र वाले लोगों या इंडियन रेलवे की तरफ से सस्पेंड किए गए लोग इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

- एक यात्री एक मोबाइल फोन से सिर्फ एक बार ही रजिस्टर कर सकता है क्योंकि रजिस्ट्रेशन के लिए ऐप मोबाइल के आईएमईआई नम्बर का इस्तेमाल करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत