न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस देश में बिगड़े हालात, सड़कों पर बिखरी मिलीं 400 लाशें, 85% कोरोना संक्रमित

पुलिस ने बताया कि बीते 5 दिनों में उन्हें देश के प्रमुख शहरों की सड़कों और घरों से 400 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jul 2020 10:19:13

इस देश में बिगड़े हालात, सड़कों पर बिखरी मिलीं 400 लाशें, 85% कोरोना संक्रमित

कोरोना संक्रमण से साउथ अमेरिकी देशों में हालात बद से बदतर होते जा रहे है। मंगलवार को बोलिविया की पुलिस ने बताया कि बीते 5 दिनों में उन्हें देश के प्रमुख शहरों की सड़कों और घरों से 400 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक टेस्ट में और शवों की हालत देखकर लग रहा है कि इनमें से 85% से भी ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, जो इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, बोलीविया के शहर कोचाबांबा से ही करीब 191 शव बरामद किए गए हैं। इसके आलावा ला पाज़ शहर से 141 शव बरामद हुए हैं, जो या तो घरों में सड़ने लगे थे या फिर सड़कों पर बिखरे हुए थे।

नेशनल पुलिस डायरेक्टर कर्नल इवान रोजास ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि ऐसी भयावह स्थिति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी है। देश के सबसे बड़े शहर सांता क्रूज की सड़कों पर से भी 68 शव बरामद किए गए हैं। सिर्फ इसी शहर में देश के 50% के आस-पास कोरोना संक्रमण के केस मौजूद हैं। इस एक शहर में अभी तक 60 हज़ार से भी ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। रोजास ने बताया कि बरामद हुए शवों में से 85% से भी ज्यादा कोरोना संक्रमित है, कुछ का टेस्ट किया जा चुका है जबकि बाकी के लक्षण देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इनमें से कुछ अन्य बीमारियों, भूख और हिंसा की घटनाओं में भी मारे गए हैं।

news18 की खबर के अनुसार नेशनल एपिडेमोलॉजी ऑफिस के मुताबिक सांता क्रूज के बाद अब ला पाज़ में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन गया है और यहां रोज़ हजारों की संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। डायरेक्टर ऑफ़ फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन आंद्रेस फ्लोरेस ने बताया कि 1 अप्रैल से अभी तक ऐसे 3000 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर संक्रमित थे। बोलीविया में संक्रमण के 60 हज़ार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं जबकि आधिकारिक रूप से 2200 मौतें हुईं हैं। बोलिविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अंज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। संक्रमण की पुष्टि करने हुए जीनिन ने कहा कि मैंने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह आइसोलेशन में रहते हुए भी अपना काम जारी रखेंगी। जीनिन ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि 'मैंने हाल ही में कोरोना का टेस्ट कराया था, अब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने साथ ही कहा कि वह आइसोलेशन में जाएंगी और वहां रहते हुए भी अपना काम पहले की तरह जारी रखेंगी। उन्होंने यह भी लिखा कि मैं अच्छी हूं, मैं खुद को मजबूत महसूस कर रही हूं।

1 करोड़ 50 लाख 91 हजार 817 संक्रमित

बता दे, दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 1 करोड़ 50 लाख 91 हजार 817 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 91 लाख 10 हजार 153 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 19 हजार 409 की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अभी 63 हजार 785 मरीजों की हालत गंभीर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि टेस्टिंग के मामले में अमेरिका दुनिया में पहले नंबर पर और भारत दूसरे नंबर पर है। हम अब तक 5 करोड़ लोगों की जांच कर चुके हैं वहीं भारत ने 1.2 करोड़ लोगों की जांच की है। हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। मैं उनके सम्मान में यह कसम लेता हूं कि हम जल्द वैक्सीन तैयार कर लेंगे और महामारी को हराएंगे हम इसे तैयार करने की दिशा में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। बता दे, पूरी दुनिया में अमेरिका ऐसा देश है जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक 40,28,569 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है वहीं, 1,44,953 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील में 21,66,532 लोग अब तक संक्रमित हो चुके है यहां अब तक 81,597 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। यहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। भारत में कोरोना के 11,94,085 मरीज अब तक सामने आ चुके है वहीं, यहां 28,770 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत