न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : दो साल बाद हुआ ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश, पॉलिसी की राशि पाने के लिए रची थी खुद के मौत की साजिश

सीकर में रतनगढ़ पुलिस ने कर्ज उतारने के चक्कर में खुद की मौत की साजिश रचने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 6:26:41

राजस्थान : दो साल बाद हुआ ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश, पॉलिसी की राशि पाने के लिए रची थी खुद के मौत की साजिश

सीकर में रतनगढ़ पुलिस ने कर्ज उतारने के चक्कर में खुद की मौत की साजिश रचने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। आरोपी ने अपने साथी की हत्या कर शव को जला दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी 42 वर्षीय कैलाश पुत्र सीताराम स्वामी निवासी सरदारशहर को देवीनगर, जयपुर से गिरफ्तार किया।

एसएचओ महेंद्र कुमार के अनुसार 7 सितंबर, 2018 को मेगा हाईवे पर सरदारशहर रोड पर एक कार में अधजला शव मिला था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद हत्या मानते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की थी। मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए जयपुर से आरोपी कैलाश को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 20 लाख रुपए का कर्ज उतारने के चक्कर में 45 लाख की पॉलिसी करवाकर खुद की हत्या की साजिश रचते हुए खाजूवाला निवासी किशन का शव कार में रखकर आग लगा दी। खुद की मौत घोषित करवाने के उद्देश्य से अपनी आईडी भी मृतक के पास रख दी। लेकिन परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कैलाश के रूप में नहीं करने पर आरोपी के मनसूबों पर पानी फिर गया। इसके बाद आरोपी दो साल से अपने घर से लापता रहा, जिसे पुलिस ने बुधवार को जयपुर से गिरफ्तार किया। मृतक किशनलाल की गुमशुदगी भी पूर्व में खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुई थी।

आरोपी कैलाश का खाजूवाला आना-जाना था और वह वहां पर गाड़ी धोने का काम करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान मृतक किशन से हुई। आरोपी ने किशन को झांसे में लेकर अपनी कार लेकर घूमने के लिए निकल गया। दोनों सालासर व आसपास के क्षेत्रों में घूमकर वापस खाजूवाला की तरफ जा रहे थे, रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर 400 केवी जीएसएस के पास वारदात को अंजाम दिया।

घटना में किशन की मौत हो गई, अधजले शव के पास कैलाश ने अपनी आईडी रख दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी के कागजात व आईडी कैलाश की देखकर उन्होंने सरदारशहर संपर्क किया। कैलाश के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त कैलाश के रूप में नहीं की। उसके बाद पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले का खुलासा करने में कांस्टेबल विक्रम की रही अहम भूमिका

दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने में थाने के कांस्टेबल विक्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी कैलाश हैदराबाद है, दिवाली पर जयपुर आ सकता है। इस सूचना पर विक्रम अलर्ट हो गया, आरोपी के परिजनों का फोन भी टेप करवाया। आरोपी के जयपुर पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया। विक्रम घटना के बाद से ही मामले की जांच में जुटा हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत