न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव रेप केस : BJP ने आरोपी MLA कुलदीप सेंगर के खिलाफ करी ये बड़ी कार्रवाई

उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार की 28 जुलाई को रायबरेली में हुए एक सड़क हादसे की साज़िश की सुईं लगातार बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ घूमती नज़र आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 July 2019 3:53:40

उन्नाव रेप केस : BJP ने आरोपी MLA कुलदीप सेंगर के खिलाफ करी ये बड़ी कार्रवाई

उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार की 28 जुलाई को रायबरेली में हुए एक सड़क हादसे की साज़िश की सुईं लगातार बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ घूमती नज़र आ रही है। पीड़िता की चाचा की तरफ से कराई गई FIR में विधायक सेंगर और उसके भाई मनोज सेंगर का नाम भी शामिल है। एफआईआर में में कुल 10 लोगों के नाम शामिल हैं, वहीं करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश), 506 (डराने धमकाने), 120 बी (आपराधिक साजिश रचने) का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार और विपक्ष की मांग के चलते आज बीजेपी ने उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर पर पार्टी कड़ी कार्रवाई कर चुकी है। कुलदीप सिंह सेंगर को पहले भी पार्टी से निलंबित किया गया था और उनके निलंबन को हम जारी रखेंगे। कुलदीप सिंह सेंगर का अब बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है, कानून अपना काम करेगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीबीआई दोनों मामले की जांच करेगी और जो दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्यवाई होगी। यूपी सरकार पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।

वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो इस पर राजनीति कर रहे हैं। यह एक दु:खद घटना है, जिसे लेकर बीजेपी सरकार बेहद संवेदनशील है।

आपको बता दें कि उन्नाव की रेप पीड़िता बेटी अभी भी लखनऊ से KGMU ट्रॉमा सेंटर में ज़िंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है। पीड़िता के वकील की भी हालत नाज़ुक बनी हुई है। दोनों ही वेंटीलेटर पर हैं। इस बीच यूपी सरकार ने कल देर रात इस दुर्घटना के सीबीआई जांच के आदेश भी दे दिए हैं। वही आज उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा को 18 घंटे की शॉर्ट टर्म बेल मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस फैज़ अहमद ने परिजनों की याचिका पर पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए चाचा को 18 घंटे की शॉर्ट टर्म बेल दी है। बेल की मियाद बुधवार सुबह से शुरू होकर रात 12 बजे तक होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
चांदी 3000 रुपये सस्ती, सोना गिरकर ₹1.51 लाख पर, दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स देखें
चांदी 3000 रुपये सस्ती, सोना गिरकर ₹1.51 लाख पर, दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स देखें
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत
6 साल की उम्र में जीता दिल, ‘मिस्टर इंडिया’ बनी पहली और आखिरी फिल्म, 38 साल बाद बदली पहचान, आज दिखती हैं बेहद खूबसूरत