न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल: भाजपा ने जारी किया वीडियो '... तो ये मोदी है..जवाब देना जानता है'

देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जवानों की वीरगाथा सुनाई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Sep 2018 1:28:12

सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल: भाजपा ने जारी किया वीडियो '... तो ये मोदी है..जवाब देना जानता है'

नियंत्रण रेखा के उस पार जाकर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर सरकार इसे पराक्रम पर्व के रूप में मना रही है। देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जवानों की वीरगाथा सुनाई जा रही है। उधर, सत्तारूढ़ बीजेपी सैनिकों के शौर्य का सच्चा सम्मान बताते हुए पराक्रम पर्व को जोर-शोर से मना रही है। इस मौके पर भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें असली तस्वीरें और फुटेज होने का दावा किया गया है। साथ ही इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का वो बयान भी जोड़ा गया है, जिसमें वो आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं। बीजेपी द्वारा ट्वीट किए गए 1.22 मिनट के विडियो में सर्जिकल स्ट्राइक के समय की असली तस्वीरें नीचे 'ऐक्चुअल फुटेज' लिखते हुए शामिल की गई हैं। विडियो के साथ बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर संदेश लिखा गया कि हम सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले अपने बहादुर सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम को सैल्यूट करते हैं। विडियो में ऑपरेशन की तस्वीरों के साथ बैकग्राउंड में पीएम मोदी की पाकिस्तान को लेकर दी गई चेतावनी भी सुनाई देती है।

भाजपा द्वारा जारी किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहते हैं, 'जब कोई आतंकवाद निर्यात करने का उद्योग बनाकर बैठा हो, युद्ध लड़ने की ताकत नहीं है, पीठ पर वार करने के प्रयास करते हों, तो ये मोदी है...उसी भाषा में जवाब देना जानता है।'

पीएम मोदी ने आगे कहा है, 'मुझे अपनी सेना पर गर्व है, अपने जवानों पर गर्व है। जो योजना बनी थी, उसको शत-प्रतिशत, रत्ती भर भी गलती किए बिना उन्होंने उसको अंजाम दिया और सूर्योदय होने से पहले वापस लौट कर आ गए। आतंकवाद का निर्यात करने वालों को पता होना चाहिए कि अब हिंदुस्तान बदल चुका है। जब हिंदुस्तान सर्जिकल स्ट्राइक करता है, तब दुनिया को भारत की ताकत का अनुभव होता है कि भारत संयम रखता है, लेकिन जरूरत पड़े तो अपने सामर्थ्य का परिचय भी कराता है।'

आपको बता दें कि उरी में सेना के ठिकाने पर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में आतंकियों के सात ठिकाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए थे। बड़ी संख्या में आतंकवादी भी मारे गए जो भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में थे।

आपको बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोधपुर सैन्य अड्डे पर पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप संदेश में लिखा, ‘मातृभूमि की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध, समर्पित, वीर सैन्य शक्ति के लिए देश गौरव अनुभव कर रहा है। सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को, पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा के प्रतीक सभी को, शत शत नमन।’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल