न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

18 करोड़ पहुंची कार्यकर्ताओं की संख्या, BJP से बड़े अब सिर्फ 8 देश

पार्टी का दावा है कि 6 जुलाई से 20 अगस्त तक चला पार्टी का सदस्यता अभियान उम्मीद से ज्यादा सफल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Aug 2019 11:35:05

18 करोड़ पहुंची कार्यकर्ताओं की संख्या, BJP से बड़े अब सिर्फ 8 देश

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि अभियान में 5,81,34,242 सदस्य ऑनलाइन माध्यम से पार्टी से जुड़े। वहीं 62,35,967 सदस्य फॉर्म के जरिए यानी ऑफलाइन माध्यम से पार्टी से जुड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन का राष्ट्रीय स्तर का चुनाव दिसंबर में होगा। बता दे, बीजेपी सदस्यता अभियान 6 जुलाई को शुरू होकर 20 अगस्त को खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सिर्फ आठ देश ऐसे हैं, जिनकी पूरी जनसंख्या बीजेपी (Bharatiya Janata Party) के सदस्यों की संख्या से ज्यादा है। वैसे तो 11 करोड़ सदस्यों के साथ बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, लेकिन जल्द ही पार्टी 18 करोड़ सदस्यों (18 Crore Members) की पार्टी बन जाएगी। नड्डा ने बताया कि पहले हमारी (बीजेपी की) सदस्य संख्या 11 करोड़ थी। इस बार सदस्यता अभियान के दौरान 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ली। यह पिछली सदस्य संख्या का 50 प्रतिशत से ज्यादा है।

पार्टी का दावा है कि 6 जुलाई से 20 अगस्त तक चला पार्टी का सदस्यता अभियान उम्मीद से ज्यादा सफल रहा है। बंगाल, जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा नये सदस्य बने हैं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्गों में रुझान देखा गया। सेना के अफसर, खिलाड़ी और समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बीजेपी में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई। पार्टी की कोशिश है कि अब इन सदस्यों को सक्रिय सदस्यों की श्रेणी में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि मिस्ड काल से जुड़ी सदस्यता के बारे में जहां सर्वर वीक था वहां के आंकड़े आने बाकी हैं। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का दावा है कि 370 के मामले में सरकार के रुख का देश भर में जबरदस्त असर हुआ है।

जेपी नड्डा ने बताया कि अब सितंबर में सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बूथ का चुनाव हमारे यहां 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा, नवंबर में जिला इकाइयों का चुनाव होगा और उसके बाद राज्य के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का राष्ट्रीय स्तर का चुनाव दिसंबर महीने में होगा।

दरहसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी अपने संगठन विस्तार में जुटी है। पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर सवार बीजेपी को अपने सदस्यता अभियान में बड़ी सफलता मिली है। 6 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने तेलंगाना से इस अभियान की शुरुआत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत