न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड निकाय चुनाव: बीजेपी की बंपर जीत, 34 में से 20 पर खिला कमल

झारखंड नगर निकाय चुनावों में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। 16 नगर परिषदों और 14 नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Apr 2018 8:25:50

झारखंड निकाय चुनाव: बीजेपी की बंपर जीत, 34 में से 20 पर खिला कमल

झारखंड नगर निकाय चुनावों में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। 16 नगर परिषदों और 14 नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। 34 निकाय सीटों में से 21 पर बीजेपी जीती है। झारखंड की बीजेपी सरकार में सहयोगी एजेएसयू को दो निकायों में जीत मिली है।

कांग्रेस को पांच, जेएमएम को तीन, जेवीएम और आरजेडी को एक-एक निकाय में जीत से संतोष करना पड़ा है। निर्दलीय प्रत्‍याशियों को दो सीटों पर जीत मिली हैं। झारखंड में इन 34 सीटों के लिए 16 अप्रैल को वोट डाले गए थे।

नगर निगम के साथ ही नगर परिषदों में भी बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। बता दें कि राज्य के रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर और मेदिनीनगर में नगर निगम है। राज्य के 16 नगर परिषदों में से 7 के अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने कब्जा किया है और एजेएसयू को एक अध्यक्ष पद मिला है। वहीं कांग्रेस को 4, जेएमएम को 2 और निर्दलीय प्रत्‍याशियों को 2 अध्यक्ष पद हासिल हुए हैं।

झारखंड के राज्य चुनाव आयुक्त एन एन पांडेय ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य के पांच नगर निगमों के अलावा कुल 29 नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों में बीजेपी ने सर्वाधिक 15 पद अध्यक्ष के और दस पद उपाध्यक्ष के जीत लिए। बता दें कि साल 2013 में हुए निकाय चुनावों के मुकाबले इस बार 2.35 फीसदी अधिक वोटिंग हुई। साल 2013 में जहां 63.17 फीसदी वोटिंग हुई थी, वहीं इस बार 65.52 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की।

इस जीत से गदगद सूबे के सीएम रघुबर दास ने झारखण्ड की जनता को बधाई देते हुए धन्यवाद कहा है। सीएम ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे विकास और जनता के विश्वास की जीत करार दिया। रघुवर दास ने ट्वीट कर लिखा- ‘ये जीत प्रधानमंत्री की नीतियों और बीजेपी अध्यक्ष के मार्गदर्शन की जीत है। ये विजय राज्य सरकार के विकास कार्यों पर मुहर है। आज फिर ये साबित हुआ है कि जनता आत्मसम्मान ,भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और विकास चाहती है।’ वहीं अपनी करारी हार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा- हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हम इस बात पर विमर्श करेंगें कि हम आखिर वोटर्स तक अपनी बात क्यों नहीं पहुंचा पाए। वैसे इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। सरकार ने चुनाव को प्रभावित करने का काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे