न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काशी, मथुरा, अयोध्या छोड़ो, जामा मस्जिद तोड़ो, मूर्तियां न मिले तो फांसी पर लटका देना : BJP सांसद साक्षी महाराज

दिल्ली की जामा मस्जिद को ध्वस्त कर देना चाहिए क्योंकि यह एक हिंदू मंदिर के स्थान पर बनाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Nov 2018 9:08:23

काशी, मथुरा, अयोध्या छोड़ो, जामा मस्जिद तोड़ो, मूर्तियां न मिले तो फांसी पर लटका देना : BJP सांसद साक्षी महाराज

वीएचपी (VHP) ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से ट्रेनों, बसों, ट्रैक्टर ट्रॉलियों और टैक्सियों के जरिए लोगों को 'धर्मसभा' के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। कानून व्‍यवस्‍था को बनाए रखने के लिए रेलवे स्‍टेशन पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात हैं। अयोध्‍या में धारा 144 लगाई जा चुकी है। आज अयोध्‍या में स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शहर की करीब 50 स्‍कूलों में सुरक्षाबलों के कैंप लगाए गए हैं। दरहसल, मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रविवार को 'धर्मसभा' का आयोजन किया है। हालाकि अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण का रास्ता अभी साफ नही हुआ है लेकिन इस मुद्दे को लेकर तरह तरह के बयान सामने आ रहे है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फायरब्रांड हिंदुत्व नेता साक्षी महाराज ने दावा किया है कि दिल्ली की जामा मस्जिद को ध्वस्त कर देना चाहिए क्योंकि यह एक हिंदू मंदिर के स्थान पर बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि उसकी सीढ़ियों से देवताओं की मूर्तियां निकलेंगी। उन्होंने आगे कहा कि 'मैं जब राजनीति में आया था, तब मैंने कहा था कि काशी, मथुरा, अयोध्या छोड़ो, जामा मस्जिद तोड़ो। उसकी सीढ़ियों से अगर भगवान की मूर्तियां ना निकलें तो मुझे फांसी पर लटका देना।

बीजेपी नेता ने यह भी दावा किया कि मुगलों ने पूरे भारत में मंदिरों को तोड़ा और उनकी जगह पर करीब 3000 से अधिक मस्जिदों का निर्माण कराया। उन्होंने ऐसा हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया। बता दें कि जामा मस्जिद भारत के सबसे बड़े मस्जिदों में से एक है, जिसका निर्माण मगल सम्राट शाहजहां ने साल 1644 और 1656 के बीच किया था। गौरतलब है कि उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। खास बात है कि इस तरह के बयान ऐसे वक्त में आ रहे हैं, जह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग कर चुके हैं।

bjp sakshi maharaj,jama masjid,delhi,ayodhya,ram mandir

बाबरी मस्जिद 17 मिनट में गिरा दी गई थी

बता दें कि इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या आने से एक दिन पहले शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने शुक्रवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से पूछा कि वह राम मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश में लाने में देरी क्यों कर रही है। राउत ने कहा कि ‘बाबरी मस्जिद 17 मिनट में गिरा दी गई थी....जो जरूरी था वह राम भक्तों ने आधे घंटे में कर दिया था....सालों से धब्बा रही चीज गिरा दी गई।' शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘दस्तावेज तैयार करने....अध्यादेश लाने में कितना वक्त लगता है? राष्ट्रपति भवन से लेकर उत्तर प्रदेश तक भाजपा की सरकार है। राज्यसभा में ऐसे बहुत से सांसद हैं जो राम मंदिर के साथ खड़े रहेंगे।'

bjp sakshi maharaj,jama masjid,delhi,ayodhya,ram mandir

1992 का इतिहास दोहराया जाएगा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा 25 नवंबर को धर्म सभा के आयोजन से पहले बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 'भगवान राम' का मंदिर इंसान खुद बना लेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उस दिन 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा। जिस तरह 1992 में संविधान को ताक पर रखकर बाबरी मस्जिद ढहायी गयी थी, आवश्यकता पड़ी तो संविधान को ताक पर रखकर राम मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री व योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री रहते यदि राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो कभी भी राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पायेगा। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में ही राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने यहां तक कह डाला कि मंदिर निर्माण में अगर सरकार भी आड़े आएगी तो संघ के कहने पर हम लोग बीजेपी के विधायक होते हुए भी संघ की बात मानेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत