न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हवा का रुख देखकर तय करूंगा किधर जाना है, बीजेपी या कांग्रेस : रामदास आठवले

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वह हवा का रुख देखकर तय करेंगे कि आने वाले समय में बीजेपी और कांग्रेस में से उन्‍हें किसमें जाना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Nov 2018 1:41:21

हवा का रुख देखकर तय करूंगा किधर जाना है, बीजेपी या कांग्रेस : रामदास आठवले

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वह हवा का रुख देखकर तय करेंगे कि आने वाले समय में बीजेपी और कांग्रेस में से उन्‍हें किसमें जाना है। हालांकि उन्‍होंने यह भी स्‍पष्‍ट किया है कि जब तक सरकार रहेगी, वह एनडीए में बने रहेंगे। आपको बता दें कि रामदास आठवले का बयान ऐसे समय पर आया है जब बीजेपी और कांग्रेस चुनाव से पहले समान विचारधारा वाले दलों को अपने साथ जोड़ने पर जोर दे रही हैं।

जब तक सरकार है तब तक मैं यहां रहूंगा

उन्‍होंने कहा, 'नसीम खान (कांग्रेस) बोल रहे हैं कि तुम हमारे साथ आ जाओ। मैं 10-15 वर्ष कांग्रेस पार्टी के साथ रहा। इधर भी मुझे 15-20 साल रहना होगा। जब तक सरकार है तब तक मैं यहां रहूंगा। जब मैं अंदाजा लगा लूंगा कि हवा किस दिशा में है, तब निर्णय लूंगा।'

माना जा रहा है कि आठवले ने भी ताजा बयान इसी संदर्भ में दिया है। वह अभी भांपने की कोशिश कर रहे हैं कि किसका पलड़ा भारी है। आठवले इससे पहले भी कई ऐसे बयान दे चुके हैं जो बीजेपी की विचारधार से मेल नहीं खाता है। कुछ दिनों पहले आठवले ने दावा किया था कि अयोध्या में विवादित भूमि असल में एक बौद्ध धर्मस्थल है।

उन्‍होंने हिंदू और मुसलमानों से अयोध्या की विवादित भूमि के लिए लड़ाई न करने और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की अपील की थी। अाठवले ने कहा, 'मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद कई मुसलमानों को गोरक्षा के नाम पर अत्याचार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुस्लिमों को भी गो रक्षा का प्रयास करना चाहिए क्योंकि यह हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक है।'

यही नहीं, आठवले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को किसी दलित लड़की से शादी करने की सलाह दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि दलित समुदाय के साथ केवल खाना खा लेने से जातिवाद खत्म नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन