न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभद्र टिप्पणी मामला: लोकसभा में आजम खान ने माफी मांगी, रमा देवी बोलीं - आदत जरूरत से ज्यादा बिगड़ी हुई

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने लोकसभा अध्यक्ष के पैनल की सदस्य रमा देवी को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की थी, उसके लिए उन्होंने बिना शर्त माफी मांग ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jul 2019 12:47:57

अभद्र टिप्पणी मामला: लोकसभा में आजम खान ने माफी मांगी, रमा देवी बोलीं - आदत जरूरत से ज्यादा बिगड़ी हुई

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने लोकसभा अध्यक्ष के पैनल की सदस्य रमा देवी को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की थी, उसके लिए उन्होंने बिना शर्त माफी मांग ली है। सोमवार सुबह जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सबसे पहले आजम खान ने सदन से माफी मांगी। आजम खान ने कहा 'मेरी ऐसी कोई भावना चेयर के प्रति नहीं थी ना हो सकती है। मेरे भाषण और आचरण को सारा सदन जानता है। इसके बावजूद भी चेयर को ऐसा लगता है कि मेरे से कोई गलती हुई है तो मैं उसकी क्षमा चाहता हूं।' इस बीच सदन में नोंकझोंक की स्थिति भी बनी क्योंकि आजम खान के माफी मांगने के बाद भी रमा देवी का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा कि सदन में आजम खान ने जो बात कही, उस वक्त मैं कुर्सी पर मौजूद थी और पूरा हिंदुस्तान हमें देख रहा था। लेकिन आजम खान ने जो मेरे लिए शब्द कहे, उससे हर किसी को तकलीफ पहुंची है।

आदत जरूरत से ज्यादा बिगड़ी हुई

रमा देवी बोलीं कि आजम खान सदन के बाहर भी ऐसा ही बोलते हैं और उनकी आदत जरूरत से ज्यादा बिगड़ी हुई है। जिस वक्त रमा देवी बोल रही थीं, तभी आजम खान के बगल में बैठे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रमा देवी का विरोध किया। जिसपर रमा देवी बरस पड़ीं, उन्होंने कहा कि आप बीच में मत बोलिए, उनकी भी ज़ुबान है।

बीजेपी सांसद ने कहा कि आजम खान की जो आदत है, वो सुधरनी चाहिए। मैं एक वरिष्ठ सांसद हूं, संघर्ष कर यहां तक पहुंची हूं और लोगों की आवाज़ बनी हूं। इसी के साथ रमा देवी ने अपनी बात खत्म की।

बता दें कि आज कार्यवाही शुरू होने से पहले स्पीकर ने आजम खान को अपने दफ्तर में तलब किया था। इसके लिए बाकायदा वायरलेस पर मैसेज जारी किया गया था कि आजम खान जहां भी दिखें उन्हें तुरंत स्पीकर के ऑफिस में भेजा जाए। इसके बाद अखिलेश यादव और आजम खान स्पीकर से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद सदन में उन्होंने माफी मांगी।

यह है पूरा मामला

गुरुवार को तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान अपनी बात रख रहे थे। स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम से कहा कि वह उनकी ओर देख कर अपनी बात कहें। इस पर आजम ने कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं। आजम के इस बयान पर स्पीकर रमा देवी ने भी आपत्ति जताई और भाजपा सांसदों ने भी। इस दौरान भाजपा सांसदों ने जमकर हंगामा किया और माफी की मांग की। पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गयीं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए आजम खान से माफी मांगने को भी कहा।

आजम खान के बयान के खिलाफ अलग अलग दलों की महिला सांसदों समेत कई दलों के नेताओं ने विवादित टिप्पणी पर अपना कड़ा विरोध जताया था। महिला सांसदों ने स्पीकर से ऐसी कार्रवाई करने की मांग की जो ‘नजीर’ बन सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत