न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'Kejriwal Dumps Delhi' का मास्क लगाकर मनोज तिवारी ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में आज कई भाजपा नेता राजघाट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 2:07:28

'Kejriwal Dumps Delhi'  का मास्क लगाकर मनोज तिवारी ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में आज कई भाजपा नेता राजघाट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पहुंचे। इन सभी नें मुंह पर केजरीवाल डम्प्स डेल्ही 'Kejriwal Dumps Delhi' का मास्क लगा रखा था। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों गिरफ्तार कर लिया है और बस में सोशल डिस्टेंसिंंग का पालन करते हुए उन्हें ले गई।

जब पुलिस ने मनोज तिवारी से पूछा कि आपने जो मास्क लगाया उसका क्या मतलब है और आप यह प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को गर्त (डंप) में डाल दिया है। दिल्ली में रोजाना कोरोना के 1000-1200 मरीज सामने आ रहे है ऐसे में उनके लिए कोई इंतजाम नहीं है। वह हर बात पर झूठ बोलते हैं।

क्या दिल्ली के अस्पतालों में हो सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज, केजरीवाल ने जनता से मांगे सुझाव

तिवारी का आरोप है कि केजरीवाल अस्पतालों में बेड की संख्याओं से तमाम स्वास्थ्य इंतजामों तक के बारे में जनता से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो कोरोना योद्धाओं तक को बेड नहीं दिला पा रहे हैं। कोरोना योद्धाओं समेत आम लोगों को भी कोरोना के इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

तिवारी ने आरोप लगाया है कि आज न लोगों को राशन मिल रहा है न और कोई सुविधा, केजरीवाल सरकार सिर्फ विज्ञापन में मस्त है। ऐसे में दिल्ली कैसे बचे, दिल्ली की जनता कैसे जागरूक हो इसके लिए हमारा यह प्रदर्शन है।

कोरोना के बड़े मामले, दिल्ली बॉर्डर को लेकर CM केजरीवाल हुए सख्त, उठाया ये कदम

बता दे, देश की राजधानी दिल्ली (Coronavirus in Delhi) में कोरोना लोगों को संक्रमित करने के नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1 हजार 295 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में सामने आने वाली अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हजार 844 तक पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की जहां तक बात है तो यह तादाद 10 हजार 893 है। दिनों दिन दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा देखें तो 28 मई को 1 हजार 24, 29 मई को 1 हजार 106 और 30 मई को 1 हजार 163 मामले सामने आए थे। 31 मई को यह संख्या बढ़कर 1 हजार 295 तक पहुंच गई है।

उधर कनॉट प्लेस में भी बीजेपी ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू कर दिया। दिल्ली के इंचार्ज श्याम जाजू ने कहा कि, केजरीवाल सरकार कोरोना वायरस से निपटने में नाकाम रही है। दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर बीजेपी का प्रोटेस्ट चल रहा है। श्याम जाजू ने कहा कि, दिल्ली की जनता ने यह सुझाव नहीं दिया था कि उन्हें इलाज ना दो। कोरोना वायरस से लड़ने में दिल्ली सरकार अक्षम साबित हुई है, इसलिए दिल्ली में केस और मौतें बढ़ रही हैं। यह समय दिल्ली और दिल्ली के बाहरी लोगों में फूट डालने का नहीं है। यह टाइम हर मरीज़ को न्याय देने और मानवता के आधार पर काम करने का है। अरविंद केजरीवाल, फूट डालो और राज करो की नीति छोड़ दें।

दिल्ली में बिगड़ें हालात, फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 24 घंटे में इतने लोग हुए संक्रमित

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका