न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या दिल्ली के अस्पतालों में हो सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज, केजरीवाल ने जनता से मांगे सुझाव

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है कि क्या दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली में रहने वाले लोगों को ही इलाज की इजाजत दी जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 1:45:42

 क्या दिल्ली के अस्पतालों में हो सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज, केजरीवाल ने जनता से मांगे सुझाव

देश की राजधानी दिल्ली (Coronavirus in Delhi) में कोरोना लोगों को संक्रमित करने के नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1,295 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में सामने आने वाली अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,844 तक पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की जहां तक बात है तो यह तादाद 10893 है। दिनों दिन दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा देखें तो 28 मई को 1024, 29 मई को 1106 और 30 मई को 1163 मामले सामने आए थे। 31 मई को यह संख्या बढ़कर 1295 तक पहुंच गई है।

एक तरह जहां दिल्ली में मामले बढ़ रहे है वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बॉर्डर को अब अगले एक हफ्ते के लिए सील करने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है कि क्या दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली में रहने वाले लोगों को ही इलाज की इजाजत दी जाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बॉर्डर खुलने के कारण दूसरे राज्यों से लोग यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन अब कोरोना के केस बढ़ रहे हैं तो इस तरह की मांग सामने आ रही है। ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए? क्या उन्हें अपनी सीमाएं सील कर देनी चाहिए या फिर सभी राज्यों के लिए खोल देना चाहिए?

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली दिलवालों की है, इसलिए वे लोगों से भी उनकी राय जानना चाहते हैं। सीएम केजरीवाल ने फिलहाल एक सप्ताह के लिए दिल्ली की सीमा सील रखने को कहा है। अगला आदेश लोगों के सुझाव आने के बाद आएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार तक अपने जवाब भेजने को कहा है। इसके लिए सीएम ने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी जारी किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्लीवासी 8800007722 नंबर पर अपना सुझाव व्हाट्सएप कर सकते हैं। इसके अलावा लोग 1031 नंबर पर कॉल कर भी अपनी बात बता सकते हैं। या फिर delhicm.suggestions@gmail.com पर अपना सुझाव मेल कर सकते हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि वे लोगों के सुझाव के बाद एक्सपर्ट और जानकारों से भी इस संबंध में राय लेंगे। उसके बाद ही आगे की दिशा तय होगी। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि अब दिल्ली में सभी दुकानें रोज खुल सकेंगी। ऑड ईवन का नियम लागू नहीं होगा। दिल्ली में अब सैलून की दुकान भी खुल पाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका