न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा विधायक बोले- 'हिंदुओं को हिंदुत्व बरकरार रखने के लिए कम से कम पांच बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए'

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में एक बार फिर विवादित बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jul 2018 6:25:01

भाजपा विधायक बोले- 'हिंदुओं को हिंदुत्व बरकरार रखने के लिए कम से कम पांच बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए'

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं को हिंदुत्व बरकरार रखने के लिए कम से कम पांच बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे भगवान का दिया हुआ प्रसाद होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदुओं की आबादी को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा 'प्रत्येक हिंदू जोड़े के पास कम से कम पांच बच्चों होने चाहिए और यह हर आध्यात्मिक नेता (महंत) की इच्छा है। इस तरह जनसंख्या भी नियंत्रण में रहेगी और हिंदुत्व भी बरकरार रहेगा।'

उन्होंने कहा 'पांच बच्चों में दो बच्चे पुरुष के लिए, दो बच्चे महिला के लिए और एक अलग से भी बच्चा होना चाहिए, क्योंकि भारत तभी मजबूत देश बनेगा जब हिंदू मजबूत होंगे। अगर हिंदू कमजोर होंगे तो भारत भी कमजोर हो जाएगा।'

उनके मुताबिक, हिंदू समुदाय को इस बात की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि अगर वो जनसंख्या नियंत्रण पर अपना कोई संतुलन नहीं बना पाए तो वो जल्द ही अल्पसंख्यक बन जाएंगे और ये आतंकवादियों के कारण नहीं होगा बल्कि उनके खुद की वजह से ऐसा होगा।

भारत माता की जय नहीं बोलने वाले पाकिस्तानी हैं

ऐसा नहीं है कि सुरेंद्र सिंह ने पहली बाद ऐसा विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वो कई विवादित बयान दे चुके हैं, जैसे- भारत माता की जय नहीं बोलने वाले पाकिस्तानी हैं, सरकारी अधिकारियों की तुलना में वेश्याएं बेहतर हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम के अवतार हैं, बलात्कार के लिए मोबाइल जिम्मेदार होते हैं, इत्यादि-इत्यादि।

भगवान राम भी पृथ्वी पर आ जाएं तो रेप की घटनाओं को रोक नहीं सकते

- हाल ही में उन्होंने रेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर भगवान राम भी पृथ्वी पर आ जाएं तो रेप की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लग सकता है।
- उन्होंने कहा था कि यह समाज का स्वभाविक प्रदूषण है और इससे कोई भी बचने वाला नहीं है। ऐसे हालात में सभी बहन-भाई एक-दूसरे को अपने धर्म भाई और धर्म बहन समझ कर इसका मुकाबला करें, क्योंकि संस्कारों के बल पर ही ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है। संविधान और कानून के बूते इन घटनाओं को कभी भी नहीं रोका जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत