न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनंत कुमार का दोपहर बाद होगा अंतिम संस्‍कार, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी ( BJP ) के दिग्‍गज नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ( Ananth Kumar ) का अंतिम संस्‍कार आज (13 नवंबर) बेंगलुरु में किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 1:21:26

अनंत कुमार का दोपहर बाद होगा अंतिम संस्‍कार, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी ( BJP ) के दिग्‍गज नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ( Ananth Kumar ) का अंतिम संस्‍कार आज (13 नवंबर) बेंगलुरु में किया जाएगा। मंगलवार को सुबह उनका पार्थिव शरीर पहले बेंगलुरु स्थित बीजेपी मुख्‍यालय में अंतिम दर्शनों लिए रखा गया जहा बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। अनंत कुमार का सोमवार तड़के बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह पिछले कई महीनों से फेंफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। बेंगलुरू दक्षिण सीट से सांसद 59 वर्षीय कुमार ने श्री शंकरा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में रविवार देर रात करीब दो बजे अंतिम सांस ली। श्री शंकरा कैंसर फाउंडेशन के न्यासियों के बोर्ड के अध्यक्ष बी आर नागराज ने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद कुमार हाल ही में यहां लौटे थे। केन्द्रीय मंत्री के अंतिम समय में उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं। पार्टी के प्रवक्ता एस शांताराम ने कहा, "अनंत कुमार का पार्थिव शरीर बसावनगुडी स्थित उनके निवास से सुबह 9 बजे मल्लेश्वरम के पार्टी कार्यालय लाया गया।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में अनंत कुमार के परिवार से मुलाकात की थी और अपने सहयोगी को अंतिम विदाई दी।

cremation of ananth kumar,bjp,bjp leader ananth kumar,bengaluru south,bjp in karnataka,ananth ji,rajnath singh

अनंत कुमार का पार्थिक शरीर तिरंगे में लिपटे शीशे की शवपेटिका में लाया गया। कुमार के पार्थिव शरीर को दस किमी तक पुलिस की सुरक्षा में लाया गया था। उनकी शव यात्रा निर्धारित समय से पहले ही देरी से चल रहा था।

अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय के मुख्य हाल में रखा गया, जहां उन्हें बीजेपी की राज्य इकाई के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा, केएस ईश्वरप्पा, आर अशोक, केंद्रीय मंत्रियों डीवी सदानंद गौड़ा, रमेश जिगजिनागी, पार्टी के सांसद व विधानसभा सदस्यों व अन्य एकत्रित लोगों ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रवक्ता ने कहा, "अनंत कुमार के शव को बसावनगुड़ी के नेशनल कॉलेज ग्राउंड में सुबह 11 बजे ले जाया जाएगा, जहां आम लोगों के लिए उसे अंतिम दर्शन के लिए दोपहर बाद तक रखा जाएगा।"

इसके बाद दिन में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। चमाराजपेट शव दाह गृह में हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार से पहले उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी। कुमार के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मौजूद रहने की उम्मीद है।

श्री शंकरा कैंसर फाउंडेशन के न्यासियों के बोर्ड के अध्यक्ष बी आर नागराज ने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद कुमार हाल ही में यहां लौटे थे। केन्द्रीय मंत्री के अंतिम समय में उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं। नायडू ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री कुमार के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक ‘‘समर्पित राजनेता’’ बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत