न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उमा भारती ने किया ऐलान, नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव

सुषमा स्वराज के बाद बीजेपी की एक और सीनियर लीडर उमा भारती ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Dec 2018 5:03:40

उमा भारती ने किया ऐलान, नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव

सुषमा स्वराज के बाद बीजेपी की एक और सीनियर लीडर उमा भारती ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आज भोपाल में कहा कि वो इसके लिए बीजेपी आलाकमान से अनुमति लेंगी। दरहसल, इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी 2019 में लोक सभा चुनाव न लड़ने की बात कह चुकी हैं। चुनाव न लड़ने की बात कहते हुए उन्होंने यह भी साफ किया था कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह राजनीति से संन्यास ले रही हैं। वहीं अपने बयान में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि 'मैं मरते दम तक राजनीति करूंगी, लेकिन डेढ़ साल राम और गंगा के लिए काम करूंगी इसलिए मैं पार्टी से इसके लिए अनुमति मांगकर 15 जनवरी से गंगा प्रवास करूंगी। डेढ़ साल तक मैं गंगा और राम मंदिर पर फोकस करना चाहती हूं और इसी लिए मैंने फैसला किया है कि इस बार (2019) मैं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगी।'

उन्होंने कहा- 'गंगा के किनारे यात्रा करने के लिए मैं अमित शाह जी से अनुमति लूंगी, डेढ़ साल की गंगा यात्रा करूंगी।' उन्होंने आगे कहा कि 'राम मंदिर के अध्यादेश के लिये सकारात्मक माहौल बनाना होगा। राम मंदिर के लिए किसी आंदोलन की ज़रूरत नहीं। 2010 में फैसला आ चुका है कि बीच का डोम राम लला का है। सब पार्टियों को एक करने का प्रयास होना चाहिये। मुझे जब भी कहा जाएगा मैं कोशिश करूंगी। राम मंदिर का मसला देश के सौहार्द के साथ जुड़ा है इसलिये जितने जल्दी हो सके समाधान करना चाहिये।' गंगा यात्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'गंगा के किनारे यात्रा करने के लिए मैं अमित शाह जी से अनुमति लूंगी। डेढ़ साल की गंगा यात्रा करूंगी। मेरी इच्छा है कि शिवराज प्रचंड बहुमत से जीतें और उनकी सरकार बने। मध्यप्रदेश में BJP की सरकार बन रही है। कांग्रेस के लोग मुगालते में है। कांग्रेस का कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर भी नही है। साढ़े चार साल कोई काम नही करते कांग्रेस नेता चुनाव के पहले आ जाते हैं और आपस मे लड़ते है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत