न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, 15 जून को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

कोरोना संक्रमण का शिकार हुए बीजेपी के दिग्‍गज नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को लेकर अच्‍छी खबर सामने आई है। खबर है कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य में बहुत जल्दी सुधार आ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 1:46:05

BJP नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, 15 जून को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

कोरोना संक्रमण का शिकार हुए बीजेपी के दिग्‍गज नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को लेकर अच्‍छी खबर सामने आई है। खबर है कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य में बहुत जल्दी सुधार आ रहा है। गुरुवार को सिंधिया की दूसरी रिपोर्ट आ सकती है और 15 जून को अस्‍पताल से छुट्टी दी जा सकती है। बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को साकेत स्थित मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती किया गया था।

दरअसल, बीते 9 जून को बीजेपी के दिग्‍गज नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल सूत्रों के मुताबिक, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज को लेकर अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। जांच में सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वे पिछले चार दिनों से साकेत स्थित मैक्‍स अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। जब सिंधिया को अस्पताल में भर्ती किया गया था उस समय उनमे कोरोना के लक्षण दिखे थे लेकिन उनकी मां में COVID-19 इंफेक्‍शन के लक्षण नहीं दिखे थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी हुआ था कोरोना टेस्ट

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई थी। सीएम केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए सैंपल भी लिया गया था। रिपोर्ट उनकी नॉर्मल आई थी। हालांकि, अब वे स्वस्थ हो गए हैं।

दिल्ली में कोरोना के 32 हजार से ज्यादा मरीज

बता दे, दिल्ली में रोज सैकड़ों लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 501 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 32 हजार 810 हो गए हैं। इस आंकड़े ने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली सरकार की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 32 हजार 810 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 12 हजार 245 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 19 हजार 581 केस अभी भी एक्टिव हैं। वहीं, 984 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह यदि अस्पताल की व्यवस्था की बात करें तो दिल्ली में कुल 9 हजार 462 कोविड-19 (Covid-19) बेड हैं। इनमें से 5 हजार 26 बेडों पर मरीजों का इलाज हो रहा है। जबकि, 4 हजार 436 कोविड-19 बेड अभी भी उपलब्ध हैं। इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी के कोविड-19 अस्पतालों में कुल 572 वेंटिलेटर्स हैं। इनमें से 315 वेंटिलेटर्स का उपयोग हो रहा है, जबकि 257 अभी भी खाली पड़े हैं।

बता दें कि देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर 9 हजार 985 नए मामले सामने आए हैं और 274 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 76 हजार को पार कर गया है और 7 हजार 745 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ