न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, जनेऊ पहनते हैं, तो अपना गोत्र बताएं?

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी बयानबाजियां तेज हो गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 6:38:10

BJP ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, जनेऊ पहनते हैं, तो अपना गोत्र बताएं?

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी बयानबाजियां तेज हो गई हैं। सोमवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे राहुल गांदी Rahul Gandhi पर अब बीजेपी BJP ने जमकर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा Sambit Patra ने राहुल की वेशभूषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल हिंदुओं को भ्रमित करने के लिये शर्ट के ऊपर जनेऊ पहनने की कोशिश कर रहे हैं। खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण के रूप में पेश करने वाले राहुल से हम मांग करते हैं कि वह अपना गोत्र बतायें।"

भाजपा प्रवक्ता ने कटाक्ष किया कि इस सिलसिले में कोई जवाब नहीं मिलने पर लोग राहुल को "वेटिकन गोत्र का ब्राह्मण" बता रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के शिवलिंग संबंधी विवादास्पद बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष हिंदुओं की आंखों में धूल झोंकने के लिये "फैंसी ड्रेस हिंदुत्व" का प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राहुल के खास नेता थरूर ने अपने आपत्तिजनक बयान से करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र भगवान महादेव के पवित्र शिवलिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपमानित किया। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष महाकाल की पूजा कैसे सकते हैं।" कांग्रेस नेताओं पर आपत्तिजनक बयानों से हिंदुओं को बार-बार अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पात्रा ने मांग की कि थरूर के विवादास्पद बयान के लिये खुद राहुल क्षमा-याचना करें और तिरुवनंतपुरम के 62 वर्षीय सांसद को कांग्रेस से फौरन बर्खास्त किया जाये।

गौरतलब है कि बेंगलुरू लिटरेचर फेस्टिवल में अपने भाषण में थरूर ने कथित रूप से कहा था,‘‘संघ के एक अनाम सूत्र ने एक पत्रकार से बातचीत में असाधारण उपमा का इस्तेमाल करते हुए, मोदी को रोकने में अपनी असमर्थता के साथ निराशा जाहिर की थी जिसे मैंने उद्धृत किया है।''

उन्होंने कहा था,‘‘उस व्यक्ति का कहना था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हाथ से हटाया जा सकता है और न ही चप्पल से मारा जा सकता है।''

कांग्रेस नेता ने कहा था कि यह उपमा रिश्ते की एक बेहद स्पष्ट समझ पेश करती है। ‘‘अगर आप हाथ से बिच्छू को हटाते हैं, तो वह आपको डंक मारेगा। यदि आप शिवलिंग पर चप्पल मारते हैं, तो आप आस्था के सभी पवित्र सिद्धांतों को कमजोर कर देंगे।''

अपने भाषण को लेकर विवाद उठाने के बाद थरूर ने ट्वीट के जरिये स्पष्ट किया कि ये बयान उनका नहीं है। उन्होंने कहा था कि यह बयान (जो मेरा नहीं है) छह वर्षों से लोगों के बीच है।

पात्रा ने यह भी दावा किया कि वर्ष 2014 के पिछले लोकसभा चुनावों में जबर्दस्त हार के बाद कांग्रेस में गठित एके एंटनी समिति की रिपोर्ट में कहा गया था कि पार्टी खुद को "मुस्लिमों की पार्टी" के रूप में दिखाती है और दल को अपनी सियासी स्थिति में सुधार के लिये हिंदुओं के वोट की भी चिंता करनी होगी। बता दें कि राहुल ने सूबे में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मालवा-निमाड़ अंचल में कांग्रेस के दो दिवसीय प्रचार अभियान की महाकाल दर्शन के साथ औपचारिक शुरूआत की। पश्चिमी मध्यप्रदेश का यह इलाका भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत