न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनावी बिगुल बजते ही AAP-BJP में शुरू हुई जुबानी जंग, केजरीवाल ने कहा - काम किया तो वोट देना, बीजेपी बोली- मंगल होगा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है और इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jan 2020 6:01:22

 चुनावी बिगुल बजते ही AAP-BJP में शुरू हुई जुबानी जंग, केजरीवाल ने कहा - काम किया तो वोट देना, बीजेपी बोली- मंगल होगा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है और इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह चुनाव झूठ और खोखली बातों पर नहीं बल्कि काम के आधार पर लड़ा जाएगा। जावड़ेकर ने कहा, 'दिल्ली की जनता बीजेपी को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है। दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। तरक्की में रोड़े लगाने वाले अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा।' उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा, 'केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दिल्ली में मोदी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। इस सरकार ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई ऐसी योजनाओं पर रोक लगाई जिसका प्रत्यक्ष लाभ आमजन को मिलता।'

केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि केजरीवाल जी अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, आप पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। इसलिए अब पूरी दिल्ली की जनता की आवाज बीजेपी के साथ है। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है। दिल्ली में काम के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा, न कि झूठ या खोखली बातों पर। जब जावड़ेकर से पत्रकारों ने पूछा कि दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ कौन खडा़ होगा? तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ राजधानी की जनता खड़ी होगी। BJP के मनोज तिवारी ने कहा, 'यह बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली चुनाव का परिणाम मंगलवार को आ रहा है और इस दिन से हम सभी का गहरा नाता है। बीजेपी आमजन का मंगल करने के लिए ही जानी जाती है इसलिए प्रकृति भी हमें सकारात्मक संकेत दे रही है।'

वही दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली में मैंने सबके लिए काम किया है। मैंने सभी के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है। सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी को पुलिस, निगम और डीडीए संभालने की जिम्मेदारी दी है। दिल्ली में AAP को जल बोर्ड, PWD और अन्य विभाग की जिम्मेदारी है। अब लोग देखेंगे कि AAP और बीजेपी में किसने अच्छा काम किया। दिल्ली के लोग दिल्ली को MCD नहीं बनाना चाहते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा अगर जनता हमारे काम से संतुष्ट है तभी हमें वोट दे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि अगर हमने काम किया तो हमें वोट देना। अगर हमने काम किया है तो हम दोबारा सरकार बनाने के हकदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस बार लोग पॉजिटिव वोट देंगे। ये दिल्ली के इतिहास में पहली बार होगा। हम बीजेपी वालों से वोट मांगेंगे, हम कांग्रेस के लोगों से वोट मांगेंगे। हम गाली-गलौच की राजनीति नहीं करेंगे। हम काम के आधार पर पॉजिटिव तरीके के वोट मांगेंगे। इस बार लोग काम की तुलना करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत