न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बाइक सवार बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर की ज्वैलर से लूट

उदयपुर थाना क्षेत्र के कठार गांव के पास शनिवार रात को एक सोने-चांदी के व्यापारी को देसी कट्टा दिखाकर दो बाइक सवार बदमाश जेवर व नकदी से भरा बैग लूट ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 3:12:09

राजस्थान : बाइक सवार बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर की ज्वैलर से लूट

उदयपुर थाना क्षेत्र के कठार गांव के पास शनिवार रात को एक सोने-चांदी के व्यापारी को देसी कट्टा दिखाकर दो बाइक सवार बदमाश जेवर व नकदी से भरा बैग लूट ले गए। एक बदमाश ने हेलमेट और दूसरे ने मास्क लगा रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवादी पंकज सोनी (35) पुत्र नंदलाल सोनी निवासी सलोदा, सायरा थाना क्षेत्र के बरवाड़ा गांव में सोने-चांदी की दुकान चलाता है। वह रोजाना दुकान से घर बाइक पर लौटता है। शनिवार शाम करीब 6 बजे रोजाना की तरह जेवर से भरा बैग लेकर बाइक से घर सलोदा के लिए निकला। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाशों के पीछा करने की आशंका पर बाइक को तेज गति से चलाकर कठार गांव में जाकर रुक गया।

वहां से बाइक सवार आगे निकल गए। पंकज के कठार से आधा किलोमीटर आगे गारियावास के पास मोड़ पर पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर बैग छीनने की कोशिश की। इस पर पंकज बैग लेकर पैदल ही भागने लगा। इतने में एक बदमाश ने देसी कट्टा तानकर बैग छीन लिया और भाग गए।

थानाधिकारी मोहम्मद मुंशी पठान ने बताया कि बैग में करीब 15 ग्राम सोने, 2 किलो चांदी के जेवर और पांच हजार रुपए नकद रखे हुए थे। परिवादी ने बताया कि दोनों बदमाश सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार थे। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट और दूसरे बदमाश ने मास्क लगा रखा था, जिससे पहचान नहीं हो पाई। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया रैकी के अनुसार लूट करना सामने आया है। मौके पर जाकर छानबीन की जा रही है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज