
पीबीएम अस्पताल के सामने एक्स-रे वाली गली में बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। रानी बाजार में चोपड़ा कटला के पीछे रहने वाले नितेश माली ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है कि गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे वह पीबीएम अस्पताल के सामने एक्स-रे वाली गली से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो-तीन युवक अचानक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।














