न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: पत्नी के वियोग में शख्स ने काट ली खुद की गर्दन, अस्पताल में भर्ती

बिहार में रहने वाले एक शख्स ने पत्नी के वियोग में खुद की जान लेने की कोशिश की। शनिवार की घटना गया के मानपुर ओवरब्रिज के बीच शनिवार दोपहर बाद की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Feb 2021 9:38:03

बिहार: पत्नी के वियोग में शख्स ने काट ली खुद की गर्दन, अस्पताल में भर्ती

बिहार में रहने वाले एक शख्स ने पत्नी के वियोग में खुद की जान लेने की कोशिश की। शनिवार की घटना गया के मानपुर ओवरब्रिज के बीच शनिवार दोपहर बाद की है। यहां, 23 साल के एक शख्स ने पत्नी के मायके चले जाने के गम में खुद की गर्दन काट कर जान देने की कोशिश की। उसने किसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली। खून निकलते देख किसी की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे GPN अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस को शुरू में लगा शख्स पर किसी ने वार कर उसकी गर्दन काट दी है, लेकिन जब सच्चाई पता चली तो पुलिस के भी होश उड़ गए। अस्पताल में भर्ती घायल शख्स ने बताया कि उसका नाम शैलेश मांझी है। उसकी पत्नी मायके चली गई है और यह बोल कर गई है कि वह कभी नहीं लौटेगी। इसी बात पर उसने गर्दन काट कर जान देने की कोशिश की। शैलेश मांझी की बात सुनकर मुफस्सिल थाने की पुलिस उसकी पत्नी के मायके खिजरसराय थाना क्षेत्र के कुड़वा गई। वहां पता चला कि शैलेश की पत्नी गर्भवती है और डिलेवरी कराने के लिए कुड़वा आई है। गया से कुड़वा जाने के पूर्व शुक्रवार को दोनों के बीच तकरार जरूर हुआ था। बस इतनी सी बात को लेकर शैलेश ने अपनी गर्दन काट ली। शैलेश मांझी गया के मानपुर स्थित मुसहर टोली का रहने वाला है। अस्पताल में फिलहाल उसके घर वाले नहीं पहुंचे हैं। पुलिस की देखरेख में ही इलाज चल रहा है। मुफस्सिल थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि डॉक्टर मगध मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कह रहे थे, लेकिन अब उसकी स्थिति ठीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत