बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वाथ्य मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर शिव भक्त के रूप में नजर आ रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को तेज प्रताप ने भगवान शिव का रूप धारण कर लिया। उन्होंने भगवान शिव का वेश धारण कर रुद्राभिषेक किया। उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
तेज प्रताप यादव अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वह कृष्ण का रूप धर लेते हैं तो कभी भगवान शंकर के रूप में देखे जाते हैं। इस बार 22 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को मंदिर में भगावन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे शरीर पर सफेद धोती लपेटी हुई थी। साथ ही पूरे शरीर में भस्म लगाई थी। मृगछाला धारण कर वह भगवान शंकर का रूप धरे हुए थे।
Bihar: Lalu Prasad Yadav's elder son, Tej Pratap Yadav, dressed as Lord Shiva, offered prayers at a temple in Patna, today. pic.twitter.com/mMjuCydClz
— ANI (@ANI) July 23, 2019














