Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना : पथरी के बदले डॉक्‍टर ने निकाल दी किडनी, हुआ हंगामा तो कहा - गलती हो गई, अब क्‍या करें

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित बीजीबी हॉस्पिटल से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मरीज की बाईं किडनी में पथरी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्‍टर ने पथरी के बदले दाईं किडनी ही निकाल दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 12:32:20

पटना : पथरी के बदले डॉक्‍टर ने निकाल दी किडनी, हुआ हंगामा  तो कहा -  गलती हो गई, अब क्‍या करें

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित बीजीबी हॉस्पिटल से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मरीज की बाईं किडनी में पथरी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्‍टर ने पथरी के बदले दाईं किडनी ही निकाल दी। ऑपरेशन के बाद जब अस्‍पताल ने स्‍वजनों को किडनी सौंपा तो हंगामा हो गया। आक्रोशित लोगों ने अस्‍पताल पर जमकर पथराव किया। हालांकि, डॉक्टर के गलती मानने और दूसरी किडनी के इलाज का पूरा खर्चा वहन करने का आश्वासन देने पर मामला पुलिस के पास नहीं गया। मरीज बेगूसराय का एक युवक है। भाई के अनुसार डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन गलत हो गया है। इसके बाद स्वजन हंगामा करने लगे। स्थानीय लोग भी जमा हो गए। पुलिस के पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन ने दूसरे बड़े अस्पताल में अपने खर्च पर इलाज कराने की बात कह समझौता कर लिया।
बेगूसराय निवासी 26 वर्षीय युवक को कुछ दिनों से पेट दर्द हो रहा था। दो दिन पूर्व वह पटना के कंकड़बाग स्थित बीजीबी अस्पताल पहुंचा। चिकित्सक ने जांच के बाद बाईं किडनी में पथरी की बात कहते हुए सर्जरी कराने को कहा। स्वजनों की सहमति पर ऑपरेशन हो गया, लेकिन इसके बाद तकलीफ बढ़ गई। पता चला कि चिकित्सक ने बाईं की बजाय दाईं किडनी का ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया है। क्या कहा हॉस्पिटल के निदेशक ने?

घटना की बाबत बीजीबी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ पीके जैन कहते हैं कि युवक की दोनों किडनी में स्टोन थे और पेशाब के साथ खून आ रहा था। जांच में सिर्फ बाईं ओर दिक्कत का पता चला। सर्जरी के समय दाईं किडनी में भी पथरी दिखी। किडनी में नलियों का गुच्छा उलझने से खून बंद नहीं हो रहा था। ऐसे में जान बचाने के लिए किडनी निकालनी पड़ी, जिसे स्वजनों को सौंप दिया गया। उन्‍होंने माना कि गलती तो हुई है, लेकिन स्वजनों की सहमति के बाद युवक के इलाज का पूरा खर्च अस्पताल प्रशासन वहन करेगा। अब कोई विवाद नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका